Maharashtra: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पीएम से की इस्तीफे की पेशकश

Date:

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की पेशकश की। छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित बयान के बाद से ही इस्तीफे को लेकर चर्चा चल रही थी। महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को ‘पुराने समय का आदर्श’ बताया था। कोश्यारी के इस बयान के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से हटने की इच्छा जताई है। महाराष्ट्र के गवर्नर ने कहा कि उन्होंने मुंबई यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में बता दिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल आगे अपनी लाइफ में पढ़ना, लिखना और अन्य गतिविधियों में शामिल होना चाहते हैं।

कोश्यारी ने राजभवन की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा, “महाराष्ट्र जैसे महान राज्य- संतों, समाज सुधारकों और बहादुर सेनानियों की भूमि के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए पूर्ण सम्मान और सौभाग्य की बात थी।”

आगे उन्होंने कहा, “पिछले तीन साल से कुछ ज्यादा समय के दौरान महाराष्ट्र की जनता से मिले प्यार और स्नेह को मैं कभी नहीं भूल सकता। माननीय प्रधान मंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान, मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में बिताने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है।” कोश्यारी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से प्यार और स्नेह मिला है और भविष्य में भी ऐसा ही मिलने की उम्मीद है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

en_USEnglish