Rajasthan: राजस्थान की सियासत में भी बजरंग बली की हुई एंट्री, भरतपुर में बोले गहलोत बजरंग बली हमारी साइड, गजेन्द्र सिंह ने दिया जवाब बजरंग बली इन्हें धोबी पछाड़ देंगे

Date:

चुनावी राज्य राजस्थान में भी अब बजरंगबली पर पॉलिटिकल बयानबाजी शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजरंग बली को अपनी साइड बताते हुए सबक सिखाने की बात की ही है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की ओर से कांग्रेस को बजरंग बली से धोबी पछाड़ देने का बयान दिया है।

जयपुर: चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी बयानों के तीर लगातार छोड़े जा रहे हैं। कर्नाटक की तरह इस बार राजस्थान की राजनीति में भी बजरंग बली की एंट्री हो गई है। भरतपुर में बीजेपी की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में भी बजरंग बली इन्हें सबक सिखा देंगे। इधर, जयपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जिस तरह की तुष्टीकरण की राजनीति अशोक गहलोत करते हैं और बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को चोट पहुंचाई जा रही है। ऐसे में अबकी बार बजरंग बली उन्हें धोबी पछाड़ देंगे।

भरतपुर में क्या कहा था मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को भरतपुर दौरे पर थे। महंगाई राहत कैंप के अवलोकन के बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा वाले लोगों की परवाह किये बगैर बजरंग बली को याद करते हैं, लेकिन बजरंग बली ने इस बार चुनावों में सबक सिखा दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने देश को एक संदेश दिया है कि अब जनता समझ चुकी है। केवल धर्म की आड़ लेकर आप बार-बार लोगों को झांसे में नहीं ले सकते। सीएम ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान का भी जिक्र किया। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान वहां के पूर्व राष्ट्रपति ने भी बयान दिया है।

जयपुर में ये बोले केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
बीजेपी ने प्रदेश मुख्यालय से राजभवन तक शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला। भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक के मुद्दों पर राज्यपाल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने तुष्टीकरण की नीति के साथ काम किया है। राजस्थान जैसे शांत प्रदेश के कई जिलों में दंगे हुए। इससे बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को लगातार आहत करने का प्रयास किया जा रहा है। अबकी बार बजरंग बली उन्हें धोबी पछाड़ देंगे। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी कहा कि इस बार चुनावों में पता चल जाएगा कि बालाजी का घोटा किसके ऊपर घूमेगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सीएम गहलोत के विश्वस्त दाधीच हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक...
en_USEnglish