Russia-Ukrain War: रूस में गृहयुद्ध संकट के बीच पीछे हटे वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोजिन, संयुक्त राष्ट्र ने सशस्त्र विद्रोह पर जताई चिंता

Date:

नई दिल्ली: रूस में गृहयुद्ध की आहट के बीच अब वैगनर ग्रुप पीछे हटने लगा है। अब यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की चेतावनी का असर है या कुछ और, लेकिन वैगनर ग्रुप अब पीछे हटते दिख रहा है। वैगनर आर्मी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने इससे पहले दावा किया था कि उसने रूस के एक शहर रोस्तोव पर कब्जा कर लिया और अब उनकी आर्मी मॉस्को की तरफ बढ़ रही है, लेकिन खबरे हैं कि प्रिगोजिन ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।

बताया जा रहा है कि पुतिन के भरोसेमंद मित्र बेलारूस के राष्ट्रपति एलेग्ज़ेंडर के हस्तक्षेप के बाद प्रिगोजिऩ ने अपना इरादा बदला है। उधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस रूस में वैगनर ग्रुप निजी सैन्य कंपनी (पीएमसी) द्वारा सशस्त्र विद्रोह के प्रयास से जुड़ी घटनाओं पर चिंता के साथ नजऱ रख रहे हैं और दोनों पक्षों से आगे के तनाव से बचने का आग्रह कर रहे हैं। श्री गुटेरेस के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि महासचिव रूसी संघ में घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

वह तनाव कम करने के कदमों के संबंध में नवीनतम रिपोर्टों से अवगत हैं। वह सभी संबंधित पक्षों से जिम्मेदारी से कार्य करना जारी रखने और आगे के तनाव से बचने के लिए आग्रह करते हैं। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने शुक्रवार को वैगनर पीएमसी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की ओर से दिए गए बयानों पर सशस्त्र विद्रोह को उकसाने के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया। एफएसबी ने कहा कि रूसी क्षेत्र पर तनाव बढऩे का खतरा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पीएमसी वैगनर शिविरों पर कथित रूसी सैन्य हमलों की सोशल मीडिया रिपोर्टें सच नहीं हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

भारत के शतरंज सितारे डी. गुकेश के बारे में 10 अनसुनी बातें

डी. गुकेश ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज...

Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत...

Turkey Blast: तुर्किये में संसद के पास भीषण धमाका-गोलीबारी; सरकार ने बताया आतंकी हमला

हमलावरों ने जिस जगह को निशाना बनाया, वहां कई...
en_USEnglish