PM Modi in Bhopal: मध्य प्रदेश में PM मोदी का चुनावी शंखनाद, 10 लाख कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पांच वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी

Date:

पीएम मोदी ने भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी।
पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को कर रहे हैं संबोधित।

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल से जबलपुर और भोपाल से इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने पटना से रांची, धारवाड़ से बेंगलुरु और गोवा (मडगांव) से मुम्बई तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके अलावा, पीएम मोदी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान में शामिल हुए। उन्होंने इस अभियान के तहत 10 लाख बूथों पर पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

पीएम ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
पीएम मोदी ने कहा, आज मैं एक साथ बूथ पर काम करने वाले 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। शायद किसी भी राजनीतिक दल के इतिहास में ग्रास रूट लेवल पर व्यवस्थित तरीके से इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ होगा जितना बड़ा आज यहां हो रहा है।

एमपी ने भाजपा को किया है मजबूत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती की भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा, आज मुझे देश के छह राज्यों को जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंड़ी दिखाने का अवसर मिला है। मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

en_USEnglish