Russia: वैगनर का अस्तित्व खत्म, पुतिन ने प्रिगोजिन को किनारे कर त्रोशेव के हाथ में दी वैगनर के लड़ाकों की कमान

Date:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर के लड़ाकों को यूक्रेन में लड़ने की अनुमति दे दी है लेकिन उन्हें रूसी सेना के अंतर्गत एक टुकड़ी के रूप में कार्य करना होगा। इस टुकड़ी की जिम्मेदारी वैगनर के सीनियर कमांडर रहे आंद्रेई त्रोशेव उर्फ सेदोई संभालेंगे। वैगनर प्रमुख रहे येवगेनी प्रिगोजिन के भविष्य के बारे में पुतिन ने अभी कुछ नहीं कहा है।

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर के लड़ाकों को यूक्रेन में लड़ने की अनुमति दे दी है लेकिन उन्हें रूसी सेना के अंतर्गत एक टुकड़ी के रूप में कार्य करना होगा। इस टुकड़ी की जिम्मेदारी वैगनर के सीनियर कमांडर रहे आंद्रेई त्रोशेव उर्फ सेदोई संभालेंगे। पुतिन ने कहा, रूस के संविधान में निजी सैन्य संगठन का कोई अस्तित्व नहीं है, इसलिए वैगनर ग्रुप भी अब अस्तित्व में नहीं है।

वैगनर प्रमुख रहे येवगेनी प्रिगोजिन के भविष्य के बारे में पुतिन ने अभी कुछ नहीं कहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रिगोजिन के लिए मजाक भरे अंदाज में कहा है कि उसे अब खाना खाते समय सतर्क रहना होगा, उसमें उसे जहर दिया जा सकता है। 23-24 जून के वैगनर के विद्रोह के पांच दिनों के भीतर राष्ट्रपति पुतिन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर प्रिगोजिन और उसके कमांडरों को क्रेमलिन बुला लिया था।

वहां पर प्रिगोजिन और उसके कमांडरों ने पुतिन के प्रति वफादारी का इजहार किया और अपने भविष्य का फैसला रूसी राष्ट्रपति पर छोड़ दिया था। इसके बाद पुतिन ने कई दिनों तक विचार-विमर्श के बाद वैगनर को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही हैं। वैगनर को विश्व का युद्ध कौशल में सबसे ज्यादा निपुण निजी सशस्त्र संगठन माना जाता था। यूक्रेन से पहले सीरिया, क्रीमिया, अफगानिस्तान, चेचन्या, वेनेजुएला और कई अफ्रीकी देशों में संगठन की भूमिका सामने आ चुकी है।

रूस में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार कोमरसेंट के संवाददाता ने जब पुतिन से वैगनर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, अब उसका अस्तित्व नहीं है, अब उसके लड़ाके एक लड़ाकू इकाई के रूप में कार्य करेंगे। उस टुकड़ी का नेतृत्व सेदोई करेंगे। सेदोई पुतिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग के रहने वाले हैं और उनके विश्वासपात्र हैं। सेदोई ने रूस की ओर से अफगानिस्तान और चेचन्या की लड़ाइयों में भी भाग लिया है। प्रिगोजिन ने इस पूरे बदलाव पर कुछ नहीं कहा है।

प्रिगोजिन को खाने में सतर्कता बरतनी होगी : बाइडन
प्रिगोजिन को 24 जून के बाद सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि उसे अपने खाने में अब सतर्कता बरतनी होगी, उसे जहर दिया जा सकता है। उसे अपने लोगों से दूर कर दिया गया है। अब उसका रूस में क्या भविष्य होगा, यह देखना होगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

भारत के शतरंज सितारे डी. गुकेश के बारे में 10 अनसुनी बातें

डी. गुकेश ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज...

Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत...

Turkey Blast: तुर्किये में संसद के पास भीषण धमाका-गोलीबारी; सरकार ने बताया आतंकी हमला

हमलावरों ने जिस जगह को निशाना बनाया, वहां कई...
en_USEnglish