विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा की नजर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पर, राजसभा सीटों के लिए चल रहा मंथन

Date:

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के निवास पर मीडिया से बात की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सतीश पूनिया बांसवाड़ा जाते समय थोड़ी देर के लिए डूंगरपुर जिले में रुके और वहां का दौरा किया। इस दौरान जब वो मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने कहा की कांग्रेस इस ऐसा डूबता जहाज है जिसे जनता ने पूर्ण तरह नकार दिया है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत रतनपुर बॉर्डर पर प्रवेश के साथ ही भाजपा प्रदेश मंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, सभापति अमृतलाल कलासुआ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इसके बाद रतनपुर बॉर्डर से डूंगरपुर को रवाना हुए सतीश पूनिया का स्वागत जगह जगह पर किया गया।
    इसी बीच जब जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जब मीडिया से बातचीत की तो कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि बीते तीन सालों में गहलोत सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है और इसके खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेश में जनाक्रोश आंदोलन चलाकर लोगों को जागरूक करेगी।
    यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा के इस्तीफे पर सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस अब एक डूबता जहाज है, जिसे वैचारिक नीतियों, सैद्धांतिक आधार पर देश की जनता ने नकार दिया है। उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पीएम आवास, उज्जवला योजना, जनधन खाते, वन संपदा संरक्षण तमाम योजनाओं का लाभ आदिवासी क्षेत्र को मिला है।
    सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस में वंशवाद और परिवारवाद है वो उनके विकास का बड़ा बाधक है। लेकिन ये उनकी मजबूरी, जरूरत और समय तीनों है।
    सतीश पूनिया बांसवाड़ा में भाजपा के पूर्व मंत्री दिवंगत जीतमल खांट की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

en_USEnglish