UP By Election: डिम्पल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी लोकसभा उप चुनाव, पार्टी ने दी नेताजी की विरासत संभालने की जिम्मेदारी

Date:

नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में लोकसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को होना है।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद खाली मैनपुरी सीट (Mainpuri Loksabha By Election) से पूर्व सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) को अपना प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में लोकसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को होना है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज लोकसभा चुनाव में हार गई थीं, जबकि इससे पहले वह यहीं से 2012 में निर्विरोध सांसद थीं।

डिंपल यादव के लिए लोकसभा उपचुनाव लकी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डिंपल यादव के लिए लोकसभा के उपचुनाव काफी भाग्यशाली साबित हुए हैं। डिंपल ने वर्ष 2009 में लोकसभा का पहला चुनाव फिरोजाबाद से लड़ा था। जिसमें कांग्रेस के राजबब्बर ने उनको हराया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने वर्ष 2012 में जब कन्नौज लोकसभा की सीट छोड़ी तो उप चुनाव में डिंपल यादव निर्विरोध लोकसभा सदस्य बनी थीं। भाजपा तथा कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा था। वर्ष 2019 में समाजवादी पार्टी और बसपा की संयुक्त प्रत्याशी के रूप में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ीं डिंपल को भाजपा के सुब्रत पाठक ने हराया था।

अपर्णा यादव के नाम की चर्चा के बीच में डिंपल प्रत्याशी घोषित
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी के नाम की चर्चा के बीच में ही समाजवादी पार्टी ने उनकी बड़ी बहू पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना आज ही जारी हुई है और समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवंबर है।

बड़ी बहू के कंधों पर नेताजी का गढ़ बचाने की चुनौती
देश के नामचीन नेता मुलायम सिंह यादव का गढ़ मैनपुरी को माना जाता है। नेताजी के प्रताप के कारण ही बीते नौ लोकसभा चुनाव से यहां पर समाजवादी पार्टी का ही परचम लहराया है। मुलायम सिंह यादव लम्बे समय से मैनपुरी से चुनाव लड़े और बीच में तो प्रत्याशियों का समर्थन किया। इस बार उप चुनाव में उनका गढ़ बचाने की जिम्मेदारी बड़ी बहू डिंपल यादव के कंधों पर है। डिंपल यादव को प्रत्याशी तय कर समाजवादी पार्टी ने एक तरह से उनकी विरासत को बड़ी बहू को सौंपने की तैयारी की है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव पार्टी प्रत्याशी होंगी। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। आज से मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव और मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद होने से रिक्त हुई खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। दोनों ही सीटों पर 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। पांच दिसंबर को मतदान होगा व आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

10 lesser-known facts about India's chess star D. Gukesh

D. Gukesh has entered international chess at a very young age...

Pakistan PM Finally Acknowledges India's BrahMos Missile Strike on Air Bases

In a major revelation that has stunned the international...
hi_INहिन्दी