राजस्थान: काँग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब मे बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा,जयपुर में जेपी नड्डा करेंगे आगाज

Date:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 दिसमबेर को जयपुर से 51 रथ रवाना करेंगे। नड्डा सुबह साढ़े ग्यारह बजे जयपुर पहुंचेंगे और दशहरा मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद नड्डा रथ रवाना करेंगे।

Jaipur: राजस्थान में करीब एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा ने चुनाव की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदेश से लेकर तहसील मुख्यालय तक आंदोलन चलाने की योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस रथ यात्रा के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता आम लोगों को अशोक गहलोत सरकार की विफलता और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की सफलता के बारे में बताएंगे।

जयपुर से 51 रथ करेंगे रवाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को जयपुर से 51 रथ रवाना करेंगे। नड्डा सुबह साढ़े ग्यारह बजे जयपुर पहुंचेंगे और दशहरा मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद नड्डा रथ रवाना करेंगे। इसके बाद अपराह्न डेढ़ बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। गुटबाजी से जूझ रही भाजपा के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इन नेताओं से करेंगे संवाद
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओमप्रकाश माथुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बुधवार शाम को जयपुर पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं में व्याप्त गुटबाजी को खत्म करने को लेकर पार्टी नेतृत्व पहले भी कई बार संदेश दे चुका है, लेकिन प्रदेश के नेता केंद्रीय नेतृत्व का संदेश मानने को तैयार नहीं है। अब नड्डा इन नेताओं के साथ संवाद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

भारत के शतरंज सितारे डी. गुकेश के बारे में 10 अनसुनी बातें

डी. गुकेश ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज...

Pakistan PM Finally Acknowledges India's BrahMos Missile Strike on Air Bases

In a major revelation that has stunned the international...
hi_INहिन्दी