राजस्थान: कांग्रेस सरकार में भाजपा नेताओं की नियुक्ति का मामला गरमाया, मंत्री बोले-मुख्यमंत्री कार्यालय से हुई नियुक्ति

Date:

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री सुशील शर्मा ने कहा दोनों नियुक्तियां रद्द कर कांग्रेस पृष्ठभूमि के लोगों को पद दिए जाने चाहिए। दोनों नियुक्तियों का विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को इसकी शिकायत की है।

Jaipur: राजस्थान की कांग्रेस सरकार में भाजपा से जुड़े नेताओं की नियुक्ति को लेकर विवाद हो गया है। जयपुर जिला उपभोक्ता आयोग (द्वितीय) में अध्यक्ष और बांसवाड़ा में भाजपा से जुड़े नेताओं की नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई है। दरअसल,दो दिन पूर्व की गई नियुक्ति में जयपुर में आयोग के अध्यक्ष पद पर ग्यारसी लाल मीणा की नियुक्ति हुई है।

दोनों नियुक्तियों का विरोध कर रहे कांग्रेसी
मीणा भाजपा में अनुसूचित जनजाति मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य और विधि विभाग के सदस्य हैं। इसी तरह बांसवाड़ा आयोग में सदस्य बनाए गए कमलेश शर्मा भाजपा की चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े हैं।दोनों नियुक्तियों का विरोध हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री सुशील शर्मा ने कहा, दोनों नियुक्तियां रद्द कर कांग्रेस पृष्ठभूमि के लोगों को पद दिए जाने चाहिए।

दोनों नियुक्तियों का विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को इसकी शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि मीणा कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की ओर से निकाली जा रही जनआक्रोश यात्रा के जयपुर जिला प्रभारी भी हैं।

पार्टी आलाकमान को भी शिकायत की
कांग्रेसियों का कहना है कि मीणा कांग्रेस सरकार में ही अध्यक्ष पद लेकर सत्ता का आनंद ले रहे हैं। वे ही सरकार के खिलाफ जनअक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। बांसवाड़ा के कांग्रेसियों ने भी शर्मा को जिला उपभोक्ता आयोग का सदस्य बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए पार्टी आलाकमान को शिकायत की है।दोनों नियुक्तियों का विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को इसकी शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि मीणा कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की ओर से निकाली जा रही जनआक्रोश यात्रा के जयपुर जिला प्रभारी भी हैं।

दोनों नियुक्तियों को लेकर खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा मैं मीणा और शर्मा को नहीं जानता । दोनों नियुक्तियां मुख्यमंत्री कार्यालय से हुई है। वहीं से इस बारे में अधिक जानकारी दी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार खाचरियावास ने भी इस मुददे पर अपनी नाराजगी मुख्यमंत्री तक पहुंचाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी