‘सतीश पूनिया दो बार चुनाव हार गए और कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं’ – गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा

Date:

राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा नेताओं में जुबानी जंग जारी है। गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर निशाना साधा है। कहा- आमेर से ही विधानसभा चुनाव लड़ना। पता चल जाएगा।

राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा नेताओं में जुबानी जंग जारी है। सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर निशाना साधा है। विधायक संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर लिखा- सतीश पूनिया जी दो बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार विधायक बने हो। अगर हिम्मत हो तो इस बार भी आमेर से ही विधानसभा चुनाव लड़ना। पता चल जाएगा कितना कांग्रेस मुक्त हुआ भारत। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत तक होने है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। जबकि कांग्रेस के नेता भी पलटवार करने से नहीं चूक रहे हैं। 

पूनिया बोले- गहलोत कांग्रेस मुक्त भारत के प्रचारक

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। सतीश पूनिया ने कहा कि सीएम गहलोत कांग्रेस मुक्त भारत के सबसे बड़े प्रचारक है। सतीश पूनिया ने टाॅक जर्नलिज्म के एक सेशन में खुलकर बात की। पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही अगली सरकार आएगी। पूनिया ने कहा गहलोत जी को मैं बहुत पंसद करता हूं। वे हमारे कांग्रेस मुक्त भारत के सबसे बड़े प्रचारक है। सेशन में पूनिया का सामना राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से होना था। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ पाए। पूनिया ने कहा कि मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लेकिन यह राजनीतिक बुखार न हो बस। पूनिया ने कहा कि हम प्रदेश में हो रहे दंगे, उदयपुर घटना या अन्य तात्कालिक कारणों से नहीं बल्कि अपनी पार्टी के काम की खूबसूरती पर सत्ता में आना चाहते हैं।

गहलोत की तरफ से पूनिया को दिया जवाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर पलटवार करते हुए सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार एवं सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने पलटवार किया है। संयम लोढ़ा ने कहा कि दो बार विधानसभा का चुनाव हारने वाले व्यक्ति के मुंह से कांग्रेस मुक्त भारत की शोभा नहीं देती है। उल्लेखनीय है कि सीएम सलाहकार काफी मुखर रहते हैं और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत भाजपा नेताओं पर जुबानी हमला बोलते रहे हैं। इससे पहले सीएम सलाहकार ने पूर्व सीएम सीएम वसुंधरा राजे पर जुबानी हमला बोला था। माना जा रहा कि संयम लोढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत की तरफ से पूनिया को जवाब दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी