दीपिका पादुकोण दिल की धड़कन बढ़ने के बाद अस्पताल में हुईं भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

Date:

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बी-टाउन की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से लेकर परफेक्ट स्टाइल स्टटेमेंट तक, एक्ट्रेस अपनी हर अदाओं से फैंस को दीवाना बना देती हैं।
हालांकि, हाल ही में, एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी वजह से उनके लाखों-करोड़ों फैंस चिंतित हो गए। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।


पहले ये जान लीजिए कि, दीपिका पादुकोण को 2012 में अपनी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार रणवीर सिंह से प्यार हो गया था।
छह साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली में शादी कर ली थी। तब से वह बी-टाउन के पावर कपल बने हुए हैं।


अब आपको दीपिका की हेल्थ के बारे में बताते हैं। दरअसल, कई रिपोर्टों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘प्रोजेक्ट एक्स’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं।
इस मेगा-बजट फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की तबीयत काफी खराब हो गई। हालांकि, दीपिका ने पहले तो इसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब उनकी हृदय गति बढ़ने लगी, तो अभिनेत्री को तुरंत कमिनेनी अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दीपिका की जांच की और कुछ उपचार के बाद अभिनेत्री को छुट्टी दे दी गई। बाद में एक्ट्रेस सेट पर वापस आ गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो, दीपिका को पेट से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन कोई बड़ी मेडिकल समस्या नहीं पाई गई।


दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘प्रोजेक्ट एक्स’ के बारे में बात करें तो, वह इसमें साउथ के सुपरस्टार प्रभास और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म निर्देशक नाग अश्विन द्वारा निर्देशित है।
खबर है कि, फिल्म में दीपिका का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इसके लिए एक्ट्रेस इंटेंसिव मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी