2023 Upcoming Movies: धमाकेदार होगा ये साल, सलमान शाहरुख अक्षय सब वापसी को तैयार

Date:

फिल्म लवर्स के लिए भले ही 2022 कुछ खास नहीं रहा हो, लेकिन उनके लिए 2023 काफी धमाकेदार रहने वाला है

मुंबई: फिल्म लवर्स के लिए भले ही 2022 कुछ खास नहीं रहा हो, लेकिन उनके लिए 2023 काफी धमाकेदार रहने वाला है। इस साल बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। वहीं 2022 टॉलीवुड के लिए काफी शानदार रहा है।साथ में इस साल पर्दे पर कई नए कपल भी नजर आएंगे। वहीं फैंस को भी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतेजार है। तो आईए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जो 2023 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

  1. कुत्ते (Kuttey)
    अर्जुन कपूर और तब्बू की मल्टीस्टारर कुत्ते साल की पहली बड़ी फिल्म है। यह फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में पहली फिल्म होगी। यह 13 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी।
  2. पठान (Pathaan)
    पठान इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। शाहरुख चार साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह दीपिका पादुकोण के साथ उनकी चौथी फिल्म है। यह युद्ध (2019) के सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है। यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
  3. शहजादा (Shehzada)
    शहजादा एक एक्शन फिल्म हैं। इसमें पहली बार कार्तिक आर्यन को एक्शन करते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  4. तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar)
    इस फिल्म में पहली बार ऑन स्क्रीन रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की कैमिस्ट्री को दिखाया जाएगा। फिल्म में रणबीर एक लवर के रोल में नजर आएंगे। यह 8 मार्च को होली के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  5. भोला (Bholaa)
    भोला अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अजय के धांसू रोल में नजर आएंगे। फिल्म में एक्टर के साथ तब्बू भी दिखेंगी। यह 30 मार्च को रिलीज होगी।
  6. किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)
    सलमान खान के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं था। वहीं यह साल उनके लिए काफी खास होने वाला है। उनके फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतेजार कर रही है। फिल्म के कलाकारों में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, और जगपति बाबू शामिल थे और शहनाज़ गिल और पलक तिवारी की बॉलीवुड की शुरुआत भी होगी। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी।
  7. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)
    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है क्योंकि इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे दुर्लभ कलाकारों शामिल है। यह फिल्म 28 अफैल में रिलीज हो सकती है।
  8. जवान (Jawan)
    यह भी शाहरुख खान की एक फिल्म है, जो इस साल रिलीज होगी। एक्टर की ये फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। इसे एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा ​​भी नजर आएंगे।
  9. टाइगर 3 (Tiger 3)
    यह सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। यह फिल्म उनके फैंस के लिए दीवाली गिफ्ट होगी क्योंकि यह दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में फिर से एक बार सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखेगी। फिल्म एक था टाइगर (2012) और टाइगर ज़िंदा है (2017) के बाद हिट टाइगर सीरीज़ की तीसरी किस्त होगी।
  10. सैम बहादुर ( Sam Bahadur)
    विक्की कौशल की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं लेकिन अगले साल रिलीज के लिए केवल सैम बहादुर की पुष्टि की गई है। मेघना गुलजार की यह फिल्म उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म बनी हुई है। इसमें एक्टर के साथ सान्या मल्होत्रा ​​और फातिमा सना शेख भी दिखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी