New Delhi: हम अक्सर अलग-अलग देशों की सैन्य शक्ति के बारे में सुनते हैं। पर आज हम आपको सैन्य शक्ति नहीं बल्कि मजबूत पासपोर्ट के बारे में बताने वाले हैं। नए साल के आगमन के साथ ही अलग-अलग रैंकिंग सामने आ रही है। हाल ही में शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की गई है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 10 देशों की जानकारी जिसका पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली है। इस रैंकिंग को लंदन बेस्ड ग्लोबल सिटीजनशिप एंड रेसिडेंस एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने जारी किया है।
किस देश का पासपोर्ट है सबसे शक्तिशाली
शक्तिशाली पासपोर्ट वो होता है जिससे आप बिना किसी वीजा के ज्यादा से ज्यादा देशों में घूम सकते हैं। सामने आई रैंकिंग में जापान के पासपोर्ट को नंबर 1 पर रखा गया है। जापान के लोग के 193 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
भारत कौन से पायदान पर है
भारत के पासपोर्ट की बात करें तो हमारा देश टॉप 10 देशों की सूची में जगह नहीं बना पाया है। भारत शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में 85वें नंबर पर आया है। भारत के लोग बिना वीजा के 59 देशों में घूम सकते हैं।
दुनिया के सबसे 10 शक्तिशाली पासपोर्ट
- जापान
- सिंगापुर और दक्षिण कोरिया
- जर्मनी और स्पेन
- फिनलैंड, इटली और लक्ज़मबर्ग
- ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड और स्वीडन
- फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल और यूनाइटेड किंगडम
- बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और संयुक्त राष्ट्र
- ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ग्रीस और माल्टा
- हंगरी और पोलैंड
- लिथुआनिया और स्लोवाकिया