Jaipur: सोते हुए सपने देखना एक सामान्य सी प्रक्रिया है। अक्सर व्यक्ति सपने में कई चीजों को देखता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दिखाई देने वाली चीजों का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। हर सपने का हमारे निकट भविष्य से कुछ संबंध होता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो कुछ सपने शुभ फलदायक होते हैं, तो वहीं कुछ सपने किसी अनहोनी का संकेत देते हैं। आज हम कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जानेंगे जिनका सपने में दिखना शुभ माना जाता है। यदि ऐसे सपने किसी व्यक्ति को दिखाई दें इसका मतलब मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं और निकट भविष्य में आपको लाभ मिलने वाला है। चलिए जानते हैं उन शुभ सपनों के बारे में…
सपने में मां लक्ष्मी का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में मां लक्ष्मी दिखाई देती हैं तो ये शुभ संकेत है। ऐसे सपने का मतलब मां लक्ष्मी की कृपा से आपको आकस्मिक धन लाभ होने वाला है।
फूल दिखाई देना
यदि आपको सपने में फूल या फल दिखाई देता है तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। सपने में फूल दिखाई देने के मतलब आपको निकट भविष्य में स्वर्ण लाभ हो सकता है।
लाल रंग देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में अनार के लाल दाने, लाल रंग के फूल या फिर लाल वस्त्र में कोई महिला दिखाई दे तो इसका मतलब मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा है। इस तरह का सपना जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि की तरफ इशारा करता है।
मंदिर दिखाई देना
यदि किसी व्यक्ति को सपने में मंदिर दिखाई देता है तो ये सपना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब भगवान कुबेर की कृपा आपके ऊपर बनी है और आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।