Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में किस तरह रखें शिव जी की तस्वीर या मूर्ति, जिससे बनी रहे सुख-समृद्धि

Date:

Jaipur: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिस घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति लगी होती है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। हिंदू धर्म में शिव जी को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि भगवान शिव शंकर की कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। जिस घर पर महादेव की कृपा होती है, वहां से परेशानियां कोसों दूर रहती हैं। इसलिए लोग अपने घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति जरूर रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में शिव जी की तस्वीर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

इस दिशा में लगाएं शिव जी की तस्वीर
भगवान शिव का निवास स्थान यानी कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है। इसलिए घर में शिव जी की मूर्ति या तस्वीर उत्तर दिशा में ही रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी शिव जी की ऐसी प्रतिमा या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए जिसमें वह क्रोधित मुद्रा में हों। क्योंकि भगवान शिव की ये मुद्रा विनाश का प्रतीक माना गया है।

ऐसी तस्वीर मानी जाती है शुभ
घर में भगवान भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वह खुश और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हों। ऐसी तस्वीर लगाने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।

घर में लगाएं शिव परिवार की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में कलह नहीं होता है। साथ ही बच्चे भी आज्ञाकारी बनते हैं।

इस जगह रखें शिव जी की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान शिव की मूर्ति या प्रतिमा घर में ऐसी जगह पर स्थापित करनी चाहिए जहां से हर कोई आसानी से इनके दर्शन कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी