Salim Khan: सलीम खान ने शादीशुदा होते हुए भी हेलन से क्यों की थी शादी? बेटे अरबाज के सामने कई वर्षों के बाद किया खुलासा

Date:

शादी के इतने वर्षों बाद अब पहली बार सलीम खान ने अपनी दूसरी शादी पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने बेटे अरबाज खान के शो पर खुलासा किया है कि उन्होंने हेलन से शादी क्यों रचाई?

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर पटकथा लेखक रह चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। सलमा खान के साथ शादी होने के बाद भी उन्होंने हेलन से शादी कर सबको चौंका दिया था।

शादी के इतने वर्षों बाद अब पहली बार उन्होंने अपनी दूसरी शादी पर खुलकर बात की है। सलीम ने अपने बेटे अरबाज खान के शो पर खुलासा किया है कि उन्होंने हेलन से शादी क्यों रचाई? इसके अलावा भी उन्होंने कई विषयों पर भी अपनी राय रखी है। दरअसल, अरबाज इन दिनों ‘द इन्विन्सिबल विद अरबाज खान’ चैट शो में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक प्रोमो वीडियो अरबाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। पोस्ट किए गए छोटे से क्लिप में अरबाज अपने पिता से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरबाज उनसे हेलन से शादी को लेकर सवाल पूछते हैं।

इसके बाद सलीम इसका जवाब देते हुए कहते हैं, ”वह उस समय यंग थीं, मैं भी था। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैंने बस उनकी मदद के लिए ऐसा किया। यह एक इमोशनल एक्सिडेंट था जो किसी के साथ भी हो सकता है।” इस दौरान वह जावेद अख्तर को लेकर भी बात करते नजर आए। बता दें कि 70-80 के दशक में सलीम-जावेद की जोड़ी बॉलीवुड में सुपरहिट थी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखीं। फिल्म शोले को भी दोनों ने ही लिखा था। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी