TMKOC: जेनिफर मिस्त्री के बाद मोनिका भदौरिया ने लगाए असित मोदी पर आरोप कहा – ‘बबीता जी’ मुनमुन दत्ता को भी परेशान करते हैं मेकर्स, इसलिए बार-बार छोड़ती हैं शो

Date:

पिछले कुछ दिनों से जेठालाल का शो चर्चा में हैं। पहले इसमें दयाबेन नहीं आ रही थीं और अब इस शो से बैक-टू-बैक एग्जिट की खबरें सामने आ रही हैं। पहले जेनिफर मिस्त्री ने शो छोड़ा था और अब मोनिका भदौरिया ने मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने का कारण बताया है।

मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से रोशन भाभी उर्फ जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाकर शो से एग्जिट ले ली। उसके बाद मोनिका भदौरिया ने भी कई चौंकाने वाले दावे किए। पहले उन्होंने दिशा वकानी के बारे में काफी कुछ कहा था। कहा था कि वह इस शो में कभी वापसी नहीं करेंगी। क्योंकि प्रोड्यूसर ने उनके साथ गलत बर्ताव किया है। और अब वह मुनमुन दत्ता का जिक्र करती नजर आई हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में दावा किया है कि मुनमुन दत्ता जो कि बबीता जी के रोल में थीं। उनकी मेकर्स और असित मोदी के साथ अनबन हुई। भयंकर लड़ाई हुई और उसके बाद वो शो छोड़कर चली गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने शो में एक्टर और एक्ट्रेसेस की सैलरी में फर्क पर भी बात की थी। क्योंकि दोनों ही स्क्रीन पर बराबर समय दे रहे और इसके बावजूद पुरुषों को अधिक भुगतान किया जाता है।

मुनमुन दत्ता के बारे में मोनिका का दावा
मोनिका भदौरिया ने ‘न्यूज 18’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुनमुन दत्ता ने शो नहीं छोड़ा है लेकिन उन्हें प्रताड़ित किया गया और इसलिए वह लंबे समय से सेट पर नहीं आईं। जब मेकर्स बहुत परेशान करते हैं, तो लोग तय करते हैं कि वो काम पर वापस नहीं आ सकते, लेकिन बाद में उनको बुलाया जाता है और चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। उनके (मुनमुन दत्ता) साथ भी काफी झगड़े हुए हैं। कई बार बहस के बाद तो वो सेट छोड़कर ही जा चुकी हैं और कई दिनों से सेट पर नहीं आई हैं।’

मोनिका भदौरिया ने फिर लगाया आरोप
मोनिका भदौरिया ने शो के मेकर्स पर एक्टर्स को ज्यादा सैलरी देने और एक्ट्रेसेस को गाली देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘वो महिलाओं को महत्व नहीं देते हैं। अगर किसी फीमेल एक्ट्रेस का शूट खत्म हो जाता है तो वो उन्हें रुकने के लिए कहते हैं। वो मेल एक्टर्स की शूटिंग पहले खत्म करने की कोशिश करते हैं। कुछ भी हो जाए, वो वहां महिलाओं को वैल्यू नहीं करते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी