छटनी: गूगल, अमेजन, फेसबुक जैसी बड़ी बड़ी कंपनियों में भी धड़ाधड़ जा रही लोगों की नौकरियां

Date:

अमेजन के बाद अब गूगल के सीईओ सुन्दर पिचई ने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में हो रही छंटनी के बीच गूगल का मामला लेटेस्ट है। पिछले कुछ दिनों में माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, फेसबुक जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर घर बिठा दिया है।

मुंबई: नवंबर 2022 में सबसे पहले बड़ी टेक कंपनी ट्विटर ने एक साथ 3,800 कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया। ये आंकड़ा ट्विटर में काम करने वाले कर्मचारियों का 50% था। इसके कुछ दिनों बाद ही एलन मस्क ने 4,500 कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। बता दें कंपनियां बिना नोटिस दिए अचानक से इन कर्मचारियों को निकाला दिया था। इन्हें नौकरी से निकाले जाने का एहसास तब हुआ जब इनकी डीटेल से इनका अकाउंट लॉग इन नहीं हुआ। इस दौरान एलन मस्क ने इंडियन टीम में काम कर रहे 230 में से 180 कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाला।

फेसबुक ने 11,000 कर्मचारियों को एक झटके में निकाला
नवंबर 2022 में ही फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक झटके में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की। मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को लेऑफ की जानकारी देते हुए लिखा था कि बड़ी टेक कंपनियां मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कंपनी के लिए प्रॉफिट कमाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को निकालने का यह फैसला लेना कंपनी की मजबूरी हो गई है।

अमेजन ने 18,000 को नौकरी से निकाला था
ट्विटर और फेसबुक के अलावा अमेजन तीसरी बड़ी कंपनी है। जिसने 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इनमें से 1,000 भारतीय थे। इस चेन में स्नैपचैट और माइक्रोसॉफ्ट का नाम भी है। वहीं एप्पल ने नए लोगों की भर्ती पर रोक लगा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

Steve Wozniak: Apple co-founder Steve Wozniak's health deteriorated, he was admitted to a hospital in Mexico

New Delhi: Apple co-founder Steve Wozniak's health is deteriorating...

Banning Import of Laptops: Center deferred order to ban import of laptops, tablets till October 31

The Directorate General of Foreign Trade (DGFT) issued a...
hi_INहिन्दी