MS Dhoni: बेस्ट क्रिकेटर के साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसमेन भी हैं कैप्टन कूल, होटल से लेकर एयरोस्पेस तक फैला है कारोबार

Date:

चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5वीं बार चैंपियन बनी हैं। क्रिकेट के मैदान के साथ धोनी बिजनेस के भी चैंपियन हैं। यही कारण है कि मौजूदा समय में उनका कुल नेटवर्थ एक हजार करोड़ से भी अधिक माना जा रहा है।

New Delhi: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी। रोमांचक फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। हालांकि यह कहा जा रहा था कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर देंगे लेकिन उन्होंने एक और सीजन खेलने का फैसला किया है। धोनी इस लीग में कुल 250 मैचों में 5082 रन बना चुके हैं। वहीं आईपीएल के 16वें सीजन की बात करें तो उन्होंने 200 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। धोनी ने बेशक आईपीएल में खेलने रहने का फैसला किया है लेकिन उन्होंने साल 2020 में 15 अगस्त के दिए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। क्रिकेट के मैदान पर धोनी अपने खेल में कितने माहिर हैं, यह तो हर कोई जानता है लेकिन मैदान से बाहर भी वह कई चीजों के मास्टर हैं। खास तौर से बिजनेस के। यही कारण है कि धोनी भारत के सबसे अमीर स्पोर्ट्समैन में से एक माने जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी का कुल नेटवर्थ 1 हजार करोड़ से भी अधिक का है।

क्रिकेट से कमाई के अलावा धोनी के कई बड़े बिजनेस भी है। वहीं उन्होंने कई बड़े स्टार्ट अप में अपना निवेश भी किया है, जिसमें कपड़े से लेकर होटल और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की कंपनी शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन बिजनेस में है महेंद्र सिंह धोनी का निवेश और कहां-कहां से होती है कमाई।

रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी
महेंद्र सिंह धोनी का रीति स्पोर्ट्स के नाम एक मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी है। इस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा के दुनिया के कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों का मैनेजमेंट का काम संभालती है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अगुवाई करने वाले फाफ डुप्लेसी, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्लाइंट हैं।

धोनी का फुटवियर ब्रांड
स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के अलावा धोनी ने साल 2016 में अपने कपड़े और फुटवियर ब्रांड सेवन को लॉन्च किया था। इस कंपनी में धोनी का पूरा मालिकाना हक है। सिर्फ फुटवियर ही नहीं, धोनी ने फूड एंड बेवरेज में भी निवेश किया है। धोनी ने खाद्य और पेय स्टार्ट अप 7 In Brews में भी निवेश किया है। इसके अलावा उन्होंने कॉप्टर 7 के नाम से एक चॉकलेट ब्रांड को भी लॉन्च किया है। यह ब्रांड उनके हेलीकॉप्टर शॉट से प्रेरित है।

धोनी की फिटनेस कंपनी
धोनी की पहचान दुनियाभर में एक फिट क्रिकेटर के तौर रही है। यही कारण है उन्होंने फिटनेस को बढावा देने के लिए एक चेन की शुरुआत की जिसका नाम धोनी स्पोर्ट्सफिट भी है। देश भर कुल 200 से भी अधिक फिटनेस चेन खुला हुआ है।

हॉकी टीम के मालिक हैं धोनी
धोनी के सभी फैन को पता है कि वह क्रिकेट से पहले फुटबॉल में गोलकीपिंग करते थे। क्रिकेट के अलावा भी उन्हें अन्य बांकी खेलों में भी खूब रूची रही है। यही कारण है कि उन्होंने हॉकी और फुटबॉल की टीम में अपना निवेश किया है। धोनी इंडियन सुपर लीग के चेन्नईयिन एफसी में फुटबॉल टीम के मालिक हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह हॉकी टीम रांची रेज के सह-मालिक भी हैं।

धोनी का इंटरनेशनल स्कूल
महेंद्र सिंह धोनी ने बेंगलुरु में एक स्कूल की शुरुआत की है। धोनी के स्कूल का नाम ‘एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल इंग्लिश मीडियम है’। धोनी के स्कूल के साथ दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने किया है हुआ है जिसमें प्रोग्रामिंग जैसे सिलेबस को पढाया जाता है।

धोनी का प्रोडक्शन हाउस
धोनी ने फिल्म उद्योग में भी अपना हाथ आजमाया है। धोनी ने एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है जिसका नाम धोनी एंटरटेनमेंट है। उनके प्रोडक्शन के लेट्स गेट मैरिज में पैसा लगाया है। यह के एक तमिल फिल्म है। हाल ही में इस मूवी के पोस्टर को लॉन्च किया गया था।

फूड कंपनी में किया है निवेश
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शाका हैरी नाम के एक स्टार्टअप में निवेश किया है। यह कंपनी प्लांट बेस्ड प्रोटीन बनाने का काम करती है। शाका हैरी नाम के इस स्टार्टअप में धोनी के अलावा मनु चंद्रा जैसे निवेशक हैं।

ड्रोन कंपनी में धोनी का निवेश
धोनी ने एक टेक्नॉलॉजी कंपनी में भी निवेश किया है। इस कंपनी का नाम गरुड़ एयरोस्पेस है। इस कंपनी में धोनी के इंवेस्टमेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। धोनी इस कंपनी में ब्रांड एंबेसडर भी। इस कंपनी का मुख्य काम ड्रोन बनाने का है।

होटल कंपनी के मालिक हैं धोनी
इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी होटल कंपनी भी मालिक हैं। झारखंड की राजधानी रांची में माही रेसिडेंसी के नाम से होटल भी है। हालांकि यह कोई होटल चेन नहीं है। धोनी का यह एकमात्र होटल है जो कि रांची में है।

कितनी है धोनी की नेटवर्थ
लगभग 10 से भी अधिक बिजनेस और स्टार्टअप में निवेश करने वाले धोनी की कुल नेटवर्थ 1030 करोड़ के करीब है। धोनी मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य हैं। इस फ्रेंचाइजी से उन्हें अभी सालाना 12 करोड़ की बड़ी रकम मिलती है। इसके अलावा एंडोर्समेंट और प्राइज मनी अलग है। वहीं धोनी एक टीवी एड के लिए 3.5 करोड़ से 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं। वहीं सब मिलाकर कुल 54 अलग-अलग कंपनियों का एड करते हैं।

धोनी ने साल 2011 में उत्तराखंड में एक शानदार घर भी खरीदा था जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ की है। वहीं उनके पास करोड़ की स्पोर्ट्स कार और बाइक का भी कलेक्शन है। यही कारण है वह नेटवर्थ के मामले में कई भारतीय क्रिकेटरों से काफी आगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

Steve Wozniak: Apple co-founder Steve Wozniak's health deteriorated, he was admitted to a hospital in Mexico

New Delhi: Apple co-founder Steve Wozniak's health is deteriorating...

Cricekt: Hardik Pandya out of Australia T20 series, now Suryakumar Yadav will be the new captain of Team India

नई दिल्ली: भारतीय टीम मौजूदा समय ने वर्ल्ड कप...

Asia Cup 2023: Time for all 13 matches including the final is fixed, first match between India and Pakistan on 2 September

एशिया कप का आयोजन इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका...
hi_INहिन्दी