Mahindra XUV400: महिंद्रा की इस दमदार इलेक्ट्रिक SUV की अब तक हो चुकी है 10,000 से ज्यादा बुकिंग

Date:

इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा

New Delhi: देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra की XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को 10,000 से अधिक बुकिंग मिली है। इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक XUV400 के लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। कंपनी ने बताया कि इन ऑर्डर्स को डिलीवर करने में लगभग सात महीने लगेंगे।

कंपनी की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। महिंद्रा ने इससे पहले बताया था कि उसकी योजना इसकी शुरुआती 20,000 यूनिट्स को एक वर्ष में डिलीवर करने की है। इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके लिए बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है।

इसका प्राइस 18.99 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। इसके शुरुआती प्राइसेज कंपनी को मिलने वाली पहली 5,000 बुकिंग के लिए लागू हैं। इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स – आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं।

XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलेगी। इसकी बैटरी और मोटर के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी होगी। Mahindra XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें पावर 150 PS और टॉर्क 310 Nm का है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे बड़ी कंपनी है। टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष के अंत में 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का आंकड़ा हासिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

Steve Wozniak: Apple co-founder Steve Wozniak's health deteriorated, he was admitted to a hospital in Mexico

New Delhi: Apple co-founder Steve Wozniak's health is deteriorating...

Banning Import of Laptops: Center deferred order to ban import of laptops, tablets till October 31

The Directorate General of Foreign Trade (DGFT) issued a...
hi_INहिन्दी