Health Tips: If you suddenly wake up in the night, is this a symptom of this serious liver disease? Know here

Date:

सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना काफी जरूरी है। कम नींद लेने के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई लोग तो ऐसे होते हैं जो रात में बार-बार उठ जाते हैं। अगर यह समस्या लगातार हो रही है तो आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। दरअसल रात में बार-बार नींद खुलने के कारण लिवर की बीमारी का संकेत माना जाता है।

New Delhi: रात में नींद न आना या रात में नींद से बार-बार जागना दोनों ही आपकी सेहत के लिए खतरनाक है। कई बार लोगों की नींद रात में अचानक से खुल जाती है और फिर बहुत देर तक वो सो नहीं पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 1 से 4 बजे के बीच अगर आप रोजाना उठ जाते हैं, तो यह गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। जिसे हम फैटी लिवर कहते हैं। इस बीमारी में लिवर में बहुत ज्यादा फैट जमा हो जाता है, ऐसे में लिवर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है।

आखिर नींद का लिवर से क्या है कनेक्शन?
रात में 1 से 4 बजे के बीच जब हम सोते हैं, तो लिवर हमारे शरीर को साफ करने और डिटॉक्स करने के लिए तेजी से काम करता है। अगर इस दौरान नींद बार-बार खुलती है, तो यह लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। लिवर फैटी या स्लो होने पर शरीर को डिटॉक्स और साफ करने में ज्यादा ताकत लगती है, ऐसा होने पर नर्वस सिस्टम हमें ट्रिगर करता है और हमारी नींद खुल जाती है। वहीं अगर लिवर हेल्दी है, तो इस दौरान हमारी नींद नहीं खुलती।

क्यों होती है फैटी लिवर की समस्या
अगर आप खाने में अधिक मिर्च-मसाला शामिल करते हैं, तो फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
बढ़ा हुआ वजन फैटी लिवर का मुख्य कारण होता है। इसके लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज चाहिए।
कई बार टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को भी फैटी लिवर की समस्या होती है।
जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उन्हें भी फैटी लिवर हो सकता है।

फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए खाएं ये चीजें

एवोकाडो
एवोकाडो लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, साथ ही लीवर के द्वारा स्क्रीट होने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाता है। वहीं इसमें पाए जानें वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के फैट्स को पिघलाने में मदद करते हैं।

लहसुन
जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, उनके लिए लहसुन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी लिवर को स्वस्थ रखते हैं।

बीन्स, चना या राजमा
बीन्स, चना और राजमा जैसी चीजों को खाने से फैटी लिवर की समस्या कम होती है। दरअसल इनमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है।

सनफ्लावर सीड्स
सनफ्लावर सीड्स में विटामिन-E पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। ये बीज लिवर को ठीक करने में मदद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी