झारखंड: शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Date:

झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के कारण जगरनाथ महतो की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनका लंग्स ट्रांसप्लांट कराया गया था। लंग्स ट्रांसप्लांट होने के बाद वे सामान्य रूप से कामकाज कर रहे थे। लेकिन फिर अचानक तबीयत बिगड़ गई।

रांची: झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने गुरुवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। जगरनाथ महतो को हाल ही में स्वास्थ्य में परेशानी को देखते हुए रांची से चेन्नई एयरलिफ्ट कर ले जाया गया था। वहीं उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत जेएमएम, कांग्रेस और बीजेपी समेत अन्य दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा- ‘हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान जगरनाथ महतो का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की की शक्ति दे’।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- ‘आज हम सभी ने अपना अभिभावक, झारखंड ने एक आंदोलनकारी और राज्य की जनता ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया। उन्होंने एक अभिभावक के रूप में हमेशा मुझे मार्गदर्शन दिया, कोरोना काल में उनके कार्य कुशलता ने हम सभी को प्रोत्साहित किया, खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और लड़ाई लड़ते रहे, आज भले ही वे मौत से हार गए लेकिन टाइगर हमेशा जिन्दा था जिन्दा रहेगा अपने कर्मो से। झारखंड आंदोलनमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका था, राज्य की जनता की सेवा के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति दे’।

14 मार्च को रांची से चेन्नई शिफ्ट किया गया था
शिक्षामंत्री मंत्री जगरनाथ महतो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 14 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके कारण उस दिन उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सीएम हेमंत सोरेन की सलाह पर उन्हें तत्काल एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

10 lesser-known facts about India's chess star D. Gukesh

D. Gukesh has entered international chess at a very young age...

Pakistan PM Finally Acknowledges India's BrahMos Missile Strike on Air Bases

In a major revelation that has stunned the international...
hi_INहिन्दी