महिला पहलवानों पर पुलिस की बर्बरता से भड़का विपक्ष, खड़गे-प्रियंका, केजरीवाल समेत तमाम नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया, राहुल बोले- अहंकारी राजा कुचल रहा जनता की आवाज

Date:

दिल्ली: पुलिस के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे रेसलर्स के खिलाफ रविवार को लिए गए एक्शन का तमाम विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया है। दिल्ली पुलिस ने नए संसद भवन के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को न सिर्फ हिरासत में लिया बल्कि उनके टेंट वगैरह भी उखाड़ दिए। इस दौरान रेसलर्स को सड़कों पर लेटाकर, जबरदस्ती गले और गर्दन से खींच-खींचकर बसों में डाला गया।

पहलवानों के साथ इस जोर-जबरदस्ती के वीडियो और फोटो सामने आने के बाद तमाम विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोल दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी से लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने खिलाड़ियों के साथ की गई धक्कामुक्की का विरोध किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
नई संसद के उद्घाटन का हक़ राष्ट्रपति जी से छीना,
सड़कों पर महिला खिलाड़ियों को तानाशाही बल से पीटा!
BJP-RSS के सत्ताधीशों के 3 झूठ अब देश के सामने बे-पर्दा हैं

  1. लोकतंत्र
  2. राष्ट्रवाद
  3. बेटी बचाओ
    याद रहे मोदी जी,
    लोकतंत्र केवल इमारतों से नहीं,
    जनता की आवाज़ से चलता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधीराज्याभिषेक पूरा हुआ – ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद ग़लत एवं निंदनीय।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा
जिस देश की परंपरा में दुश्मन की बहन-बेटी को भी अपनी बहन-बेटी माना जाता हों, उस देश में
@SakshiMalik, @Phogat_Vinesh
समेत सात देश की गौरव खिलाड़ी बहनों की इज्जत को राजनीति, धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर कैसे देखा जा सकता हैं?
क्या यह राजधर्म हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

भारत के शतरंज सितारे डी. गुकेश के बारे में 10 अनसुनी बातें

डी. गुकेश ने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज...

Pakistan PM Finally Acknowledges India's BrahMos Missile Strike on Air Bases

In a major revelation that has stunned the international...
hi_INहिन्दी