BJP: भाजपा की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह उपाध्यक्ष, सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री, 5 राज्यों के चुनावों के लिए बनाई विशेष टीम

Date:

New Delhi: पांच राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। इसमें नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है। इसके मुताबिक, बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।

इस टीम की 4 बड़ी बातें
नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं। यूपी से सबसे ज्यादा 6 नाम हैं। सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर हैं। तारिक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। इनके अलावा राधामोहन अग्रवाल, अरुण सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है।

तेलंगाना से संजय बंदी को टीम शामिल किया गया है। एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में इस साल के आखिर तक चुनाव होने हैं। मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे। इसी तरह सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बरकरार रहेंगे।

इनकी छुट्टी हुई
आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर, सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से हटाया गया है। सह कोषाध्यक्ष पद से मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को हटाया गया है। उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्थान से वसुंधरा को संगठन में पुराने पद पर बरकरार रख दिया चुनावी साल में सियासी मैसेज
वसुंधरा राजे को पुराने पद पर बरकरार रखा गया है। वे इससे पहले भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं। राजस्थान में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय संगठन में उन्हें पुरानी जिम्मेदारी पर बरकरार रखकर सियासी मैसेज दिया गया है। संगठन में वसुंधरा को पुराने पद पर बनाए रखकर कद बरकरार रखा गया है।

पार्टी ने यह भी संकेत देने का प्रयास किया है कि राजस्थान में सामूहिक लीडरशिप में चुनाव लड़ा जाएगा। पहले से चेहरा घोषित नहीं करने के संकेत पहले ही दिए जा चुके हैं। वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय स्तर पर भी टास्क दिया जा सकता है। अब राजस्थान की चुनावी कमेटियों की घोषणा का इंतजार है, चुनावी कमेटियों में वसुंधरा राजे के रोल से भी सियासी नैरेटिव तय होगा।

बीएल संतोष 2019 से महामंत्री पद पर
बीएल संतोष का पूरा नाम बोम्मराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष है। वे कर्नाटक के रहने वाले हैं। वे शिवल्ली ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। उन्होंने इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की है। संतोष 1993 में RSS के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए थे। संतोष को 2014 में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने दक्षिणी राज्यों का प्रभारी राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बना दिया था। इसके बाद 15 जुलाई 2019 को भाजपा में महामंत्री (संगठन) बने थे। इस बार भी उन्हें अपने पद पर बरकरार रखा गया है।

रमन, शिवराज और राजे को हार के बाद उपाध्यक्ष बनाया था
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इन राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों- वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। पिछले साल सितंबर में नई टीम बनाते समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजे और रमन सिंह को बहाल रखा और 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास को भी उपाध्यक्ष बना दिया था। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री के तौर पर मध्य प्रदेश वापसी हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

10 lesser-known facts about India's chess star D. Gukesh

D. Gukesh has entered international chess at a very young age...

Pakistan PM Finally Acknowledges India's BrahMos Missile Strike on Air Bases

In a major revelation that has stunned the international...
hi_INहिन्दी