Rajasthan: प्रदेश के किन नेताओं को बीजेपी केन्द्रीय संगठन में मिलेगी जगह? ड्रॉप मिनिस्टर्स को भी संगठन में काम दिया जाएगा

Date:

Jaipur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई कार्यकारिणी का ऐलान जल्द होगा। प्रदेश में चुनावी साल काे देखते हुए माना जा रहा है कि नड्डा के पहले कार्यकाल की तुलना में अधिक चेहरों को केंद्रीय संगठन में काम करने का मौका मिलेगा। फिलहाल प्रदेश से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हैं। राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह हैं, जबकि राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी राजस्थान से ही हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मोदी मंत्रिमंडल में जो बदलाव होंगे, उसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय संगठन की नई कार्यकारिणी और विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि कि प्रदेश की 25 में से 24 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। बताया जा रहा है कि जो केंद्रीय मंत्री ड्रॉप होंगे या जिन्हें ड्रॉप करने की योजना है, उनमें कुछ नेताओं को संगठन में कामकाज की जिम्मेदारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी