Rajasthan: सीएम गहलोत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा भी कोरोना पॉजिटिव, सत्याग्रह आंदोलन स्थगित

Date:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी

Jaipur: राजस्थान में कोविड 19 के नए संक्रमित लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। चिकित्सकों की सलाह पर वे अपने निवास पर आइसोलेट हैं। वहीं सीएम गहलोत और डोटासरा के कोरोना संक्रमित होने के बाद 6 से 8 अप्रेल तक जिलों में होने वाले सत्याग्रह आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। सत्याग्रह आंदोलन के लिए अब नई तारीख तय होगी।

डोटासरा की सलाह- आप भी सावधान रहें
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मुझे पूर्ण रूप से आइसोलेशन में रहना होगा। आप भी सावधान रहें।

सत्याग्रह आंदोलन स्थगित
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में 6 से 8 अप्रेल तक प्रदेश कांग्रेस की ओर से अलग-अलग जिलों में होने वाले सत्याग्रह आंदोलन स्थगित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिलों में सत्याग्रह आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया गया हैं। बताया जाता है कि सत्याग्रह आंदोलनों के लिए अब नई तारीखों का ऐलान होगा।

इन जिलों में प्रस्तावित था आंदोलन
दरअसल 6 अप्रैल से जिन जिलों में सत्याग्रह आंदोलन किए जाने थे उनमें बाड़मेर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ और चूरु जिले में सत्याग्रह आंदोलन किए जाने थे।

सीएम गहलोत और राजे भी हो चुके कोरोना संक्रमित
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित चुके हैं। मंगलवार को गहलोत और राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। चिकित्सकों की सलाह पर दोनों अपने-अपने निवास पर आइसोलेट हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार शाम को ही गुजरात से लौटे थे। इसके बाद वे एक प्रतिनिधि मंडल से मिले थे। वसुंधरा राजे ने रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी