Rajasthan: दिल्ली कोर्ट ने सीएम अशोक गहलोत को 7 अगस्त को पेश होने का दिया आदेश, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया था मानहानि केस

Date:

New Delhi: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मानहानि मामले में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को तलब किया। कोर्ट ने संजीवनी घोटाला मानहानि केस में उन्हें समन जारी किया है। सीएम गहलोत को 7 अगस्त को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं। मानहानि का यह मामला केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर किया गया था।

गहलोत को समन जारी होगा या नहीं
इससे पहले दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि, दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर जांच की निगरानी करेंगे। दिल्ली पुलिस को तीन बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए गए थे। दिल्ली पुलिस ने 25 मई 2023 को कोर्ट में जांच रिपोर्ट सबमिट की थी।

इन बिंदुओं पर दिया था जांच का निर्देश
क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत को ‘आरोपी’ कहकर संबोधित किया?
क्या अशोक गहलोत ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में आरोप साबित हुआ?
क्या संजीवनी घोटाले मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत या उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जांच चल रही है या फिर ‘आरोपी’ हैं?

क्या है मामला
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में कथित संजीवनी घोटाले पर टिप्पणी के साथ उन्हें बदनाम करने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी