आकांक्षा दुबे: आरोपी समर सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मिल सकते हैं कई अनसुलझे सवालों के जवाब

Date:

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में एक आरोपी समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में एक आरोपी समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने ढूंढ निकाला है। भोजपुरी गायक समर सिंह को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। वो गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था।

पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है।

समर सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही अब चर्चा शुरू हो गई है कि आकांक्षा दुबे की खुदकुशी का राज अब सामने आ सकता है। प्रकरण में अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। मधु दुबे ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी की मौत की जांच कोर्ट की निगरानी में की जाए ताकि आरोपियों को सजा मिल सके और वो बच न पाएं।

इन सवालों के जवाब से खुलेगा आकांक्षा की मौत का राज
आकांक्षा दुबे की मौत मौत आत्महत्या या हत्या के बीच उलझी हुई एक पहेली बन चुकी है। 26 मार्च को आकांक्षा का शव सारनाथ स्थित होटल के कमरे में मिला था। बेड पर शव बैठने की स्थिति में था और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। समर सिंह फरार क्यों था। क्या वो आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित करता था। अंतिम फोन कॉल में आकांक्षा से उसकी क्या बातें हुईं थीं।

ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब समर सिंह को देना होगा। आकांक्षा दुबे की लाश मिलने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि उन्होंने खुदकुशी की है। लेकिन कहानी उस वक्त पलट गई, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि मौत से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं था।

आकांक्षा दुबे की आखिरी रात…
आकांक्षा मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव की रहने वाली थीं। ननिहाल मिर्जापुर के विंध्याचल में है। जानकारी के मुताबिक, बरदहां निवासी छोटेलाल दुबे परिवार के साथ एक अरसे से मुंबई में रह कर व्यवसाय करते हैं। छोटेलाल दुबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। भोजपुरी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं।

फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं शनिवार की रात वह बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से होटल से निकली थीं। रात 1:55 बजे के लगभग एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने गया था। रविवार सुबह आकांक्षा का दरवाजा नहीं खुला। होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी के सहारेकमरे का दरवाजा खोला तो आकांक्षा दुबे मृत मिलीं। सोमवार को आकांक्षा की मां ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी। सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में मुकदमा दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी