World Bicycle Day: रोजाना बस कुछ मिनटों की साइकिलिंग, और शरीर को फायदे ही फायदे, तो आज से ही कर दें शुरू

Date:

हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी लोगों को साइकिल चलाने पर जोर देता है। चलिए जानते हैं इसदिन को क्यों मनाते हैं और शरीर के लिए साइकिल चलाने के क्या फायदे हैं।

New Delhi: संयुक्त राष्ट्र हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाता है। इसदिन को मनाने के पीछे काफी ठोस वजह है क्योंकि इसदिन मानव कल्याण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी सकारात्मक योगदान देता है। चलिए जानते हैं कि विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाते हैं और साइकिलिंग के फायदे क्या हैं।

क्यों मनाते हैं विश्व साइकिल दिवस?
फिजिकल एक्टिविटी जैसे चलना, साइकिल चलाना या खेलकूद करना स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञ भी हर उम्र में के लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की सलाह देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक चलने और साइकिल चलाने से स्वास्थ्य रहा जा सकता है। वहीं गरीब शहरी क्षेत्र के लिए, जहां लोग निजी वाहनों का खर्च नहीं उठा सकते और पैदल चलना कई बार मुश्किलों भरा होता है उनके लिए साइकिल चलाना काफी मददगार साबित होता है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक, कई तरह के कैंसर, डायबिटीज जैसे जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।

साइकिल चलाने से शरीर को क्या लाभ है?

  1. मांसपेशियां मजबूत करे
    साइकिल चलाने से शरीर का निचला हिस्सा काफी मजबूत होता है। इससे मसल्स, काव्स और क्वाड्रिसेप्स टोंड होते हैं।
  2. सहनशक्ति बढ़ाए
    साइकिल चलाने से सहनशक्ति में सुधार होता है। इतना ही इससे कार्डियोवैस्कुलर की सहनशक्ति को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। साइकिल चलाने के दौरान हार्ट रेट काफी बढ़ जाती है, जिससे दिल खून को अधिक प्रभावी ढंग से पंप करता है।
  3. मानसिक स्वास्थ्य सुधारे
    साइकिल चलाने से डिप्रेशन, चिंता और तनाव को रोकने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा साइकिल चलाने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड को अच्छा करते हैं। रोज कुछ घंटे की साइकिलिंग से नींद भी अच्छी आती है।
  4. वजन घटाने में मददगार
    साइकलिंग व्यायाम करने का सबसे आसान और मजेदार तरीका है। बस रोजाना आधे घंटे के लिए साइकिल की सवारी करने से लगभग 300 किलो कैलोरी जलाने में मदद मिल सकती है।
  5. संपूर्ण स्वास्थ्य
    साइकिल चलाने से निचले शरीर के जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के जोखिम को कम किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

more like this
Related

hi_INहिन्दी