गुजरात में नया इतिहास रचने जा रही बीजेपी, 155+ सीटों के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत

Date:

अहमदाबाद: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

जनता ने भाजपा पर अटूट भरोसा दिखाया: भूपेंद्र पटेल
गुजरात में भाजपा अभी 157 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है जबकि आम आदमी पार्टी पांच सीटों पर आगे है। अन्य को चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर भाजपा पर अटूट भरोसा दिखाया है।

गुजरात में 12 दिसंबर को शपथग्रहण
12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात में शपथग्रहण समारोह होगा। भूपेंद्र पटेल एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे। राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने दी जानकारी।

पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर भाजपा
गुजरात में भाजपा 2002 से सत्ता में है। इस बार भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, साल 2002 में भाजपा को 127 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार यह आंकड़ा 150 के करीब जाता दिख रहा है। वहीं घाटलोडिया सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने काफी बढ़त बना ली है। वे फिलहाल कांग्रेस की अमी याज्ञनिक से 1 लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भारी वोटों से अंतर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

en_USEnglish