प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को किया 89वें बार मन की बात में: सुनाया जापान दौरा का किस्सा।

Date:

रविवार को प्रधानमंत्री 89वें बार मन की बात के माध्यम से जनता जुड़े और हर बार की तरह इस बार भी मन की बात बहुत खास रहा। हाल ही में जापान यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने वहां की यादों को ताजा किया और एक किस्से में दो जापानियों का जिक्र किया जो एशिया भर में भ्रमण कर के रामायण और महाभारत का मंचन कर रहे हैं।
   प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जापान और भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों की खुलकर तारीफ की। मन की बात के 89वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ” हाल ही में अपनी जापान यात्रा के दौरान में कुछ अद्भुत हस्तियों से मिला जिन्हे भारत से बहुत प्यार है। उनमें से एक आर्ट डायरेक्टर हिरोशी कोईके हैं जिन्होंने महाभारत प्रोजेक्ट का निर्देशन किया है। यह प्रोजेक्ट कंबोडिया में शुरू हुआ जो पिछले नौ सालों से जारी है।” प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हिरोशी कोईके के काम की तारीफ करते हुए कहा कि ” हिरोशी हर साल एक एशियाई देश की यात्रा करते हैं और वहां के स्थानीय कलाकारों और संगीतकारों के साथ महाभारत का कुछ हिस्सों को बनाते हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ” इस तरह कोइके ने भारत, कंबोडिया, और इंडोनेशिया समेत  9 देशों में स्टेज परफॉर्मेंस दी है। कोइके अलग अलग पृष्ठभूमि के कलाकारों को साथ लेकर आते हैं जिनकी संस्कृति और परंपरागत कला एक दूसरे से अलग है। ये इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया और जापान के कलाकार जावा, बाली और थाई डांस के जरिए इसे आकर्षक बनाते हैं।”
   प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संवाद में कहा कि ” इस मंचन की खास बात यह है की हर कलाकार अपनी मातृभाषा में संवाद करता है और कोरियोग्राफी इस विविधता को खूबसूरती से प्रदर्शित करती है।”
   प्रधानमंत्री मोदी ने अत्सुशी मात्सुओ और केंजी योशी का जिक्र भी किया जो वर्ष 1993 में टी ई एम प्रोडक्शन। कंपनी में काम करते थे। कंपनी 1993 में रामायण पर आधारित जापानी एनीमेशन फिल्म से जुड़ी है। प्रधानत्री मोदी ने कहा कि अत्सुशि मात्सुओ और केंजी जोशी को लगभग 40 साल पहले, 1993 में रामायण के बारे में पता चला जिसने उनके दिल को छू लिया, जिसके बाद उन्होंने लंबी रिसर्च की और जापानी में रामायण के 10 संस्करण पढ़ डाले। दोनों रामायण को एनीमेशन के माध्यम से दिखाना चाहते थे जिसमे भारतीय एनिमेटर्स ने उनकी मदद की। यह एनीमेशन फिल्म बनाई जा रही है जिसे जल्द रिलीज किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

en_USEnglish