मोर पंख का वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कभी नहीं रखना चाहिए।
जयपुर: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में मोर पंख के कई लाभकारी महत्व बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर की किस दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। अगर मोर पंख को गलत दिशा में रखा है, तो हानि और परेशानियां भी होने की मान्यता है। आइए जानते हैं कि मोर पंख को घर की किस दिशा में रखा लाभप्रद और किस दिशा में रखने से हानि होने की मान्यता है।
मोर पंख का महत्व
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर में रखने के कई महत्व और फायदे हैं। मान्यता है कि जिस जातक पर राहु की महादशा चल रही हो उसके अपने कमरे में देवी सरस्वती के पास मोर पंख रखना लाभकारी होता है। वहीं मंदिर में देवी-देवताओं को हवा देने के लिए भी मोर पंख का उपयोग किया जाता है। मोर पंख घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। कृष्ण मंदिर में मोर पंख चढ़ाने से सफलता प्राप्त होने की मान्यता है।
पूजा घर में नहीं रखना चाहिए मोर पंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर या पूजा स्थल पर कभी भी मोर पंख नहीं रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं आने की मान्यता है।
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए मोर पंख
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी मोर पंख नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक हानि होने की मान्यता है। वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आने लगती है। इसलिए मोर पंख को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
धन स्थान पर नहीं रखना चाहिए मोर पंख
मोर पंख को कभी भी धन स्थान पर नहीं रखना चाहिए। मोर पंख को मां सरस्वती की फोटो के सामने भी रखना शुभ बताया गया है। इससे राहु दोष खत्म होने की मान्यता है।