शिमला: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। अब तक आए नतीजों में भाजपा को 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 13 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।
सीएम जयराम ठाकुर ने हार मानी
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने हार मान ली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता का धन्यवाद। उन्होंने नई सरकार को भी शुभकामनाएं दी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। आपको बता दें कि रुझानों में कांग्रेस ने भारी बहुमत हासिल कर लिया। वहीं, अब तक आए नतीजों में भाजपा को 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 13 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।