Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को जरूर देखनी चाहिए उनकी ये 5 फिल्में, हर किरदार ने जीता दिल

Date:

साल 2020, 14 जून किसी ने नहीं सोचा था कि इस दिन फिल्मी दुनिया का चमकता सितारा हमें छोड़ जायेगा। आज सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि है। तो चलिए उनकी कुछ फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं।
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से अपना करियर शुरू किया था और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सुशांत की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया।
उनकी यादें, फिल्में, प्यारी सी मुस्कान सभी के जेहन में आज भी जिंदा है। 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और फैंस आजतक उनकी मौत की गुत्थी के सुलझने का इंतजार कर रहे हैं।
आज सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि है और इस दिन आप उनकी बेहतरीन फिल्मों को देख सकते हैं। सुशांत के फैंस को एक्टर की इन बेहतरीन फिल्मों को जरूर देखना चाहिए।

काय पो चे (Kai Po Che)

सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। काय पो चे में सुशांत के अलावा राजकुमार राव और अमित साध लीड रोल में हैं।

एम एस धोनी (MS DHONI: The Untold Story)

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल निभाया था। ये फिल्म सुशांत के करियर का टर्निंग प्वॉइंट थी और इसने करीब 250 करोड़ का कलेक्शन किया था।

केदारनाथ (Kedarnath)

फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। सुशांत ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की थी और इसे दर्शकों ने खूब प्यार मिला था। आपको ये जरूर देखनी चाहिए।


सोनचि‍ड़िया (sonchiriya)

फिल्म सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत ने एकदम अलग अंदाज में लोगों को हैरान कर दिया था। सुशांत फिल्म में बागी बने थे और डाकू के रोल में एक्टर ने बेहतरीन एक्टिंग की थी।


छिछोरे (chhichhore)

फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत ने यंग और बूढ़े दो रोल निभाए थे और दोनों में ही वो परफेक्ट लगे थे। फिल्म ने न सिर्फ अच्छा कलेक्शन किया बल्कि इसे सर्वश्रेषठ हिंदी फिल्म का अवॉर्ड भी मिला। इस अवॉर्ड को फिल्म के निर्देशक ने सुशांत को समर्पित किया था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

Meena Kumari Birthday Special: पैदा होते ही जिसे पिता ने ही अनाथालय के बाहर छोड़ा, किसे पता था वही मीना कुमारी बन बॉलीवुड पर...

नई दिल्ली: ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री...
en_USEnglish