वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर निवास करते हैं। अतः इस दिशा में भूलकर भी कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए।
नई दिल्ली: करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति पाने के लिए वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। अनदेखी करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के मध्य कलह की स्थिति पैदा हो जाती है। कुल मिलाकर कहें तो व्यक्ति को केवल और केवल मुसीबतों का ही सामना करना पड़ता है। जानकारों की मानें तो वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिशा में धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर निवास करते हैं। अतः इस दिशा में भूलकर भी कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। आइए, इन चीजों के बारे में जानते हैं-
उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें
- वास्तु जानकारों की मानें तो उत्तर दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। अगर आप अपने जीवन में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो उत्तर दिशा में डस्टबिन न रखें। डस्टबिन रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा उपयुक्त है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में बाथरूम नहीं रहना चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है। अगर इस दिशा में बाथरूम बनी है, तो वास्तु दोष दूर करने के लिए बाथरूम के कोने में प्लास्टिक के बर्तन में नमक भरकर रख दें।
- उत्तर दिशा में देवी-देवता निवास करते हैं। इस दिशा में भूलकर भी जूते चप्पल न रखें। इससे वास्तु दोष पैदा होता है। एक बार वास्तु लगने के बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी भी अप्रसन्न हो जाती हैं। अतः उत्तर दिशा में जूते चप्पल न रखें।
- उत्तर दिशा में कबाड़ या भारी सामान भूलकर न रखें। ऐसा करने से घर की सुख और समृद्धि चली जाती है। घर की उत्तर दिशा में पूजा घर बनाएं।