बॉलीवुड के मशहूर विलेन आशीष विद्यार्थी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने दूसरे शादी कर ली है। जी हां, 60 साल की उम्र में आशीष की शादी हुई है। उन्होंने असम की रहने वाली रुपाली के साथ ब्याह रचाया है। उनकी शादी की फोटोज आग की तरह फैल गई हैं।
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर विलेन आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। आशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ शादी की है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। उनके पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का भी तांता लग गया है। एक्टर की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई , जिसे देखकर फैंस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इंटरनेट पर इन तस्वीरों के सामने आते ही ये आग की तरह फैल गई।