Share Market: भारत का शेयर बाजार दुनिया का 5वां सबसे बड़ा मार्केट बना, 3.3 ट्रिलियन डॉलर यानी 272 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप

Date:

मुंबई: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (29 मई) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 344 अंकों की तेजी के साथ 62,846 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 99 अंकों की तेजी रही, ये 18,598 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में 3.37% की तेजी रही।

भारत फिर बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर मार्केट
शेयर बाजार में जारी तेजी चलते भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर दुनिया का ‘पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट’ बन गया है। जनवरी में फ्रांस ने भारत को पीछे छोड़ते हुए ये पोजीशन हासिल कर ली थी। बीते दिनों अडाणी ग्रुप का मार्केट कैप बढ़ी है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी भी भारतीय बाजार में बढ़ी है और उन्होंने भी बाजार में अपनी खरीदारी तेज की है।

इन्हीं कारणों के चलते शुक्रवार को भारत के शेयर बाजार का मार्केट कैप 3.3 ट्रिलियन डॉलर (272 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गया। वहीं फ्रांस 3.24 ट्रिलियन डॉलर (267 लाख करोड़ रुपए) के मार्केट केप के साथ छठे स्थान पर है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत...

Banning Import of Laptops: केंद्र ने लैपटॉप, टैबलेट के आयात को 31 अक्टूबर तक प्रतिबंधित करने का आदेश टाला

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने शुक्रवार देर रात जारी...
en_USEnglish