चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने विदेश मंत्री किन गैंग को पद से हटा दिया।
नई दिल्ली: चीन से मंगलवार को बड़ी खबर सामने आई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने विदेश मंत्री किन गैंग को पद से हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वांग यी को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। चीनी विदेश मंत्री किन गैंग पिछले एक महीने से लापता हैं। ऐसे में जिनपिंग ने उन्हें पद से हटा दिया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने महीनेभर से लापता चल रहे अपने विदेश मंत्री किन गैंग को पद से हटा दिया है। किन की जगह जिनपिंग ने वांग यी को चीन का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। वांग यी वर्तमान में चीनी विदेश मंत्रालय के सेंट्रल फॉरेन अफेयर्स कमीशन के डायरेक्टर रहे थे।
चीनी पत्रकार के साथ अफेयर की खबरों के बीच लापता हैं किन गैंग
चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग पिछले 25 जून से लापता हैं। चीन के महज 7 महीने पुराने विदेश मंत्री किन गैंग को लेकर कई थ्योरी भी सामने आई। किन के गायब होने की खबरों के बीच उनका एक चीनी मूल की अमेरिकी पत्रकार फू जियोतियान के साथ अफेयर भी चर्चा में था।
वांग यी पहले भी रह चुके हैं चीन के विदेश मंत्री
वांग यी चीन के पुराने विदेश मंत्री रहे हैं। कोरोना पर चीन के हालातों की किरकिरी के बाद जिनपिंग ने वांग यी पद से हटा दिया था। वांग यी की जगह किन गैंग को विदेश मंत्री बनाया गया था। वांग यी को अब दोबारा ये जिम्मेदारी दी गई है।
वांग यी को पद से हटान के बाद चीन का शीर्ष राजनायिक नियुक्त किया गया था। उन्हें CPC के उच्चाधिकार प्राप्त राजनीतिक ब्यूरो में नियुक्त किया गया था। वांग इससे पहले 10 सालों तक चीन के विदेश मंत्री रहे थे। 7 महीनों के गैप के बाद वांग की दोबारा वापसी हो गई है।