Rajasthan: AAP का श्रीगंगानगर जिले से चुनावी शंखनाद, अरविन्द केजरिवाल बोले- गहलोत ने पहले तो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए अब वसुंधरा को बहन बना लिया बेचारे पायलट रोते रह गए

Date:

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में आज दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक रैली की। इस रैली में केजरीवाल ने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि अगर सीएम गहलोत ने पांच साल काम किया होता तो वो जनता के दिल में बसते।

श्रीगंगानगर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रविवार को राजस्थान के दौरे पर पहुंचे। सीएम केजरीवाल ने श्रीगंगानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि ‘जब हम यहां आ रहे थे तब हमने देखा कि पूरे गंगानगर और इस स्टेडियम के आसपास गहलोत साहब के पोस्टर लगा रखे हैं। उनसे कहना चाहता हूं कि अगर उन्होंने पिछले 5 साल काम किया होता तो उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ता।’ केजरीवाल ने कहा कि यहां सभा में 15-20 लोग आए और वे कुर्सियां फेंक रहे थे। यह सब कायरों की हरकत है। आप (सीएम गहलोत) ने 5 साल काम नहीं किया और यही कारण है कि आप यह कर रहे हैं।

वसुंधरा को बताया गहलोत की बहन
उन्होंने कहा कि, गहलोत जब विपक्ष में थे तो वसुंधरा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, लेकिन जब वह सत्ता में आए तो दोनों भाई-बहन बन गए. बेचारे सचिन पायलट ‘अरेस्ट वसुंधरा’ कहकर फूट-फूट कर रो रहे हैं, लेकिन गहलोत का कहना है कि वह उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे. कहते हैं कि वह उनकी बहन हैं. केजरीवाल ने जोर देते हुए सचिन पायलट को बेचारा कहा और बोले कि ‘सचिन पायलट रोते रह गए कि वसुंधरा को गिरफ्तार करो, भ्रष्टाचार के लिए. पर गहलोत कहते हैं किमैं गिरफ्तार नहीं करूंगा, ये मेरी बहन हैं. अब ये दोनों भाई-बहन बन गए हैं.’

हर राज्य में लोग दिल्ली-पंजाब जैसी सुविधाएं चाहते हैं: केजरीवाल
जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हर राज्य में लोग दिल्ली-पंजाब जैसी सुविधाएं चाहते हैं। यहां गहलोत साहब के इतने होर्डिंग लगे हैं, जब मैंने पूछा किसी से कि यहां इतने होर्डिंग लगाने की क्या जरूरत थी। इस पर उसने कहा कि अपने कार्यकाल में सीएम गहलोत ने यहां कभी इतनी बड़ी जनसभा नहीं की। उन्होंने कहा कि मेरे आने से पहले यहां कुछ लोग आए और कुर्सियां फेंकने लगे। ये बहुत ही नीच हरकत है। अगर गहलोत साहब पांच साल काम कर लेते तो उनहें ये सब करने की जरूरत नहीं पड़ती, आपका काम बोलता।

गहलोत हर रोज एक नया झुनझुना लिए घूम रहे: केजरीवाल
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि ‘अशोक गहलोत साहब, आपने 5 साल काम नहीं किया। इसलिए आपको केजरीवाल की रैली खराब करने की जरूरत पड़ रही है। अगर आप राजस्थान के लोगों के दिलों में बसते तो आप चैन की नींद सोते, लेकिन आप अब आप क्या कर रहे हैं, हर रोज एक नया झुनझुना लिए घूम रहे हैं।’ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि काम बोलता है। उन्होंने कहा कि, ‘दिल्ली और पंजाब से कम से कम 50 साल तक कोई भी आप को सत्ता से नहीं हटा सकता है।’

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सीएम गहलोत के विश्वस्त दाधीच हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक...
en_USEnglish