राजस्थान: गैंगवार की घटनाओं पर बोले सतीश पूनिया, प्रदेश में जंगलराज, सदन में उठाएंगे कानून व्यवस्था का मुद्दा

Date:

जयपुर: प्रदेश में लगातार हो रही गैंगवार की घटनाओं को लेकर विपक्ष एक बार फिर राज्य की गहलोत सरकार पर हमलावर है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराए जाने की मांग विपक्ष लगातार सरकार से कर रहा है। वहीं इसी बीच गैंगवार की घटनाओं पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया का भी बड़ा बयान सामने आया है। सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में आए दिन गैंगवार की घटनाएं बढ़ रही हैं, गहलोत सरकार के 4 साल के शासन में राजस्थान में लोग असुरक्षित हैं।

पूरे प्रदेश में जंगलराज का आलम है। पूनिया ने आज विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश शांतिपूर्ण प्रदेश कहा जाता था लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत चार साल केवल अपनी कुर्सी बचाने में ही व्यस्त रहें, जिसके चलते राजस्थान में कानून व्यवस्था लचर है। गैंगवार की घटनाएं बढ़ रही हैं। आम आदमी आज न घर में सुरक्षित और न ही बाहर सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हम सरकार से सदन में चर्चा कराने की मांग करेंगे।

ईआरसीपी पर राजनीति कर रही है कांग्रेस
केंद्रीय बजट में ईस्टर्न कैनल परियोजना को लेकर कोई घोषणा नहीं होने पर कांग्रेस की ओर से सवाल खड़े करने के मुद्दे पर सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ईआरसीपी के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस के लिए यह केवल एक सियासी मुद्दा है, अगर कांग्रेस सरकार तय मापदंडों के मुताबिक इस परियोजना में काम करती है तो केंद्र सरकार भी परियोजना में सहयोग को तैयार है लेकिन कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री केवल इस मामले में राजनीति ही कर रहे हैं।

कांग्रेस में 4 साल में सिर्फ इस्तीफे का खेल
वहीं कांग्रेस विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव को लेकर सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ने 4 साल के शासन में केवल इस्तीफे का खेल खेला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 4 साल केवल अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त रहे हैं, कांग्रेस को अपने पाप भुगतने पड़ेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सीएम गहलोत के विश्वस्त दाधीच हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक...
en_USEnglish