Rajasthan: सीएम गहलोत का बड़ा फैसला – आंधी-बारिश से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को मिलेगी 5 लाख तक आर्थिक सहायता

Date:

प्रदेश में लगातार आंधी और बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश का कहर कई जिलों में दिखा। कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। अब तक प्रदेश में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

जयपुर: राज्य के कई जिलों में आंधी, तूफान व बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम अशोक गहलोत ने सभी मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बता दें कि बारिश से आई तबाही के चलते टोंक जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस जिले में 12 लोगों की मौत हो गई। इस संबंध में टोंक विधायक सचिन पायलट ने गुरुवार को ही आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल को मृतकों को मुआवजा देने की मांग करते हुए पत्र लिखा था। बता दें कि प्रदेश में बीते शुक्रवार को आए तूफान में 96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे कई इलाकों में बिजली चली गई और सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए।

क्या कहा सीएम ने
सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में आए आंधी, तूफान व बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार पीड़ितों की हरसंभव सहायता करेगी। इस आपदा में जान गंवाने वाले सभी मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं। सभी मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सीएम गहलोत के विश्वस्त दाधीच हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक...
en_USEnglish