Rajasthan: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान के खिलाफ विवादित पर्चे, लिखा – मुख्यमंत्री जी जाहिदा खान सबसे भ्रष्ट मंत्री, मेरे 3 लाख रुपए दिला दो

Date:

पीसीसी के बाहर लगे शिक्षा राज्यमंत्री के खिलाफ पर्चे, कर्मचारियों की नजर पड़ी तो हटाए पर्चे

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे होर्डिंग्स पर सोमवार रात को कोई व्यक्ति शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान के खिलाफ विवादित पर्चे लगा गया। हाथ से लिखे इन पर्चो में तबादलों को लेकर मंत्री पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए हैं। सुबह जैसे ही पीसीसी कर्मचारियों ने यह पर्चे देखे तो उन्हें हटा दिया। इस बीच इन पर्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पर्चे लगाने वाले ने कहीं खुद को दुखी शिक्षक तो कहीं गरीब किसान का बेटा बताया है।

पर्चों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से अलग-अलग अपील की गई है कि मंत्री जाहिदा खान से मेरे 3 लाख रुपए दिला दो। इसी तरह दूसरे पर्चे में लिखा है कि प्रभारी रंधावा मंत्री जाहिदा खान से हमारे पैसे दिलवा दो। इसके बाद एक तीसरा पर्चा भी लगाया गया था जिसमें लिखा था कि राजस्थान सरकार की सबसे भ्रष्ट मंत्री जाहिदा खान विधायक कामां हैं। यह पर्चे किसने लगवाए यह अभी पता नहीं चल पाया है, इसकी तलाश की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सीएम गहलोत के विश्वस्त दाधीच हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक...
en_USEnglish