Rajasthan: प्रदेश में महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन तो मिलेगा ही, साथ में 3 साल का इंटरनेट भी मुफ़्त मिलेगा – सीएम अशोक गहलोत

Date:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नए जिले बनने से प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होगा, जिससे प्रदेश का विकास तीव्र गति से होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक ईकाइयां जितनी छोटी होंगी, उतनी ही प्रशासन की आमजन तक पहुंच आसान होगी।

जयपुर: सीएम सोमवार को सलूम्बर को नया जिला घोषित किए जाने पर आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में नए जिलों की घोषणा से प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। जिला बनने से प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा व कार्यों में सुगमता होगी।

जिला बनने से सलूम्बर का होगा सर्वांगीण विकास
मुख्यमंत्री सलूम्बर को नया जिला बनने की क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे सलूम्बर का चहुंमुखी विकास होगा। उदयपुर से 80 किमी दूरी तथा अन्य भौगोलिक कारणों से यहां विकास अपेक्षित गति से नहीं हो पाया। अब जिला बनने से यहां जिला स्तरीय कार्यालय खुलेंगे, जिससे विकास को गति मिलेगी तथा आमजन के जिला स्तर के कार्य भी नजदीक ही हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को अब उदयपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

हर वर्ग का रख रहे ख्याल
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपनी योजनाओं के जरिये हर वर्ग को राहत दे रही है। महंगाई राहत शिविर आयोजित कर 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू किया गया है। प्रदेशवासियों को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने से सरकारी कर्मचारी खुश हैं। लम्पी रोग से मृत गायों के लिए पशुपालकों को 40-40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के अंतर्गत 2 दुधारू पशुओं का बीमा निःशुल्क किया जा रहा है। महिलाओं को 3 वर्ष की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिये जाएंगे। प्रदेश में 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों के मानदेय में वृद्धि की गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सीएम गहलोत के विश्वस्त दाधीच हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक...
en_USEnglish