Home Entertainment सिद्धांत कपूर से पहले रिया चक्रवर्ती से लेकर भारती सिंह तक, ये...

सिद्धांत कपूर से पहले रिया चक्रवर्ती से लेकर भारती सिंह तक, ये सेलेब्स भी ड्रग्स केस की वजह से फंसे मुसीबत में

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को हाल ही में ड्रग्स केस में हिरात में लिया है। बता दें कि सिद्धांत से पहले भी कई सेलेब्स ड्रग्स केस में फंसे हैं। भारती सिंह से लेकर रिया चक्रवर्ती भी इसमें शामिल हैं।
शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को हाल ही में ड्रग्स केस में हिरासत में लिया गया। इस बात के सामने आने के बाद सभी हैरान रह गए। हालांकि आज सिद्धांत को छोड़ दिया है। वैसे बता दें कि सिद्धांत से पहले कई सेलेब्स का ड्रग्स केस में नाम सामने आया है।
कई सेलेब्स ड्रग्स केस की वजह से गिरफ्तार भी हुए थे। कई ने एक्सेप्ट किया है कि हां उन्होंने ड्रग्स लिए हैं तो कई का कहना था कि उन्हें इस केस में फंसाया गया है। तो चलिए बताते हैं आपको सिद्धांत से पहले किनका नाम ड्रग्स केस में आया है।


संजय दत्त

संजय दत्त अपनी ड्रग्स की दिक्कतों को लेकर काफी बार बात कर चुके हैं। ड्रग्स केस में कई बार दिक्कतों में रहने के बाद संजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वह महिलाओं के सामने कूल दिखने के लिए ड्रग्स लेते थे और कैसे ड्रग्स ने उनके करियर और इमेज को खराब कर दिया। हालांकि फिर संजय ने रिहैब जाकर ड्रग्स की लत को छुड़ाया।

आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को पिछले साल ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया था। वह कुछ दिन जेल में भी रहे थे, लेकिन फिर उन्हें जमानत मिल गई थी। आर्यन को वैसे इस केस में कुछ दिनों पहले ही क्लीन चिट मिली है।

भारती सिंह

ड्रग्स केस में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया था। दोनों के घर पर रेड पड़ी थी और उनके घर में कुछ मात्रा में मारिजुआना ड्रग्स भी मिला था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद दोनों को फिर रिहा कर दिया था।


रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जब इसमें ड्रग्स केस का मामला आया था तब रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया था। एक्ट्रेस को फिर इस केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि फिर उन्हें कुछ दिनों बाद रिहा कर दिया था।

फरदीन खान

फरदीन खान को साल 2001 में ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। उनके पास कोकीन मिला था। फरदीन काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अब वह फिल्म विस्फोट के साथ वापसी करने वाले हैं।

ममता कुलकर्णी

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को ड्रग ट्रैफिकिंग मामले में साल 2014 में गिरफ्तार किया था। वह इस केस को लेकर काफी विवादों में रही हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

English
मोबाइल संस्करण से बाहर निकलें