Home Entertainment Kiara-Sidharth Wedding: कियारा-सिद्धार्थ आज 7 फेरे लेंगे, शादी की रस्में सूर्यगढ़ की...

Kiara-Sidharth Wedding: कियारा-सिद्धार्थ आज 7 फेरे लेंगे, शादी की रस्में सूर्यगढ़ की बावड़ी में होंगी

जैसलमेर: एक्ट्रेस कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शाही शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ में देशी-विदेशी फूलों से विशेष मंडप सजा है। फेरों से पहले हल्दी की रस्म शुरू हो गई। इसमें थीम यलो रखी गई है। यलो रंग का साफा बांधने के लिए वर्कर भी पीले रंग के कपड़ों में होटल के अंदर गए हैं। इसके अलावा बारात की भी तैयारी की जा रही है। दिल्ली से जीया बैंड बारात के लिए जैसलमेर आया है। बारात के लिए सफेद घोड़ी भी पहुंच चुकी है। जिसका नाम “राजन” है। होटल के अंदर-बाहर काफी चहल-पहल है।

दूल्हा-दुल्हन दोनों को उनके दोस्त और परिवार की महिलाएं हल्दी लगा रही हैं। इसके बाद होटल के कोर्टयार्ड में वरमाला होगी। शादी के लिए एक स्पेशल बावड़ी तैयार की गई है। मेहमानों को जैसलमेर का प्रसिद्ध घोटूवां लड्‌डू भी सर्व किया जाएगा। मंगलवार सुबह से ही होटल के बाहर और अंदर चहल-पहल हो रही है। सिक्योरिटी भी काफी टाइट है। होटल स्टाफ मेंबर,गार्ड और ड्राइवरों को भी पूरी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। मेन गेट से रिसेप्शन तक 3 चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं।

फेरों की रस्म के लिए स्पेशल बावड़ी
कियारा-सिद्धार्थ होटल की बावड़ी में फेरे लेंगे। बावड़ी को स्पेशल फेरों की रस्म के लिए ही बनाया गया है। बीचों-बीच मंडप और चारों ओर मेहमानों के बैठने की जगह है। इसे फूलों से बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

मुंबई से आज भी आएंगे मेहमान
शादी के लिए मेहमानों का आना रविवार से शुरू हो गया था। मुंबई से आज भी कई गेस्ट आने वाले हैं। कियारा की दोस्त ईशा अंबानी रविवार रात को अपने प्राइवेट चार्टर से जैसलमेर आई थीं। होटल में वेलकम पार्टी अटेंड करने के बाद देर रात ही वापस मुंबई लौट गई थीं। आज आने वाले मेहमानों में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, फिल्म प्रोड्यूसर पूजा शेट्टी, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख की दोस्त काजल आनंद, एक्टर करण वोहरा, रिया वोहरा, फिल्म प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा, फिल्म डायरेक्टर एंड राइटर सकून बत्रा, एक्ट्रेस गौरी बब्बर, एक्टर रोहित बक्शी, क्लब महिंद्रा से रमींद्र बेदी, किम्पी बेदी, गनीव बेदी शामिल हैं।

अब तक आ चुके मेहमान
कियारा के परिवार से: पिता जगदीप आडवाणी, मां गेनेविव आडवाणी, भाई मिशाल आडवाणी,चाची सुमिता आडवाणी, चाचा हरीश आडवाणी, नानी वैलेरी आडवाणी, मौसी शाहीन अग्रवाल आए है।

सिद्धार्थ की फैमिली: पिता सुनील मल्होत्रा, मां रिमा मल्होत्रा, भाई हर्षद मल्होत्रा, भाभी पूर्णिमा , भतीजा अधिराज मल्होत्रा ,मामा जयदीप भल्ला, मामी एरासेली, नानी हरचरन भल्ला, भतीजी अवानी, बुआ अम्बिका होरा, फूफा अशोक होरा, कजिन रोहन मल्होत्रा, मोमिना नूर, इशीता भारद्वाज, वैभव भारद्वाज, बुआ का लड़का अर्जुन होरा, अर्जुन की पत्नी जोया होरा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा शादी में पहुंचे।

बॉलीवुड से आए दोस्त
फैशन डिजानइर मनीष मल्होत्रा, फिल्म निर्माता करण जौहर, एक्टर मनीष मल्होत्रा,अरमान जैन, शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत, जूही चावला और उनके हसबैंड जय मेहता। मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता, हेयर ड्रेसर अमित ठाकुर, वेडिंग फिल्म शूटर विशाल पंजाबी, म्यूजिक के लिए DJ गणेश, हरि और सुखमणि और जोंकी, ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हिन्दी
Exit mobile version