Home Finance एलन मस्क ने बनाया व्यक्तिगत संपत्ति गंवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोज पिछड़ते...

एलन मस्क ने बनाया व्यक्तिगत संपत्ति गंवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोज पिछड़ते जा रहे

मुंबई: अरबपति एलन मस्क ने व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) ने शुक्रवार को फोर्ब्स के अनुमान का हवाला देते हुए कहा कि मस्क को नवंबर, 2021 से अब तक लगभग 182 बिलियन डॉलर (लगभग 15,000 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है। कुछ अन्य स्रोतों से संकेत मिलता है कि मस्क को हुए नुकसान का आंकड़ा 200 बिलियन डॉलर (16,300 अरब रुपये) के करीब है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे मस्क
टेस्ला के खराब प्रदर्शन के कारण मस्क की कुल संपत्ति नवंबर, 2021 में 320 बिलियन डॉलर (लगभग 26,000 अरब रुपये) से गिरकर जनवरी, 2023 तक 137 बिलियन डॉलर (लगभग 10,000 अरब रुपये) हो गई है। संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट के बाद मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अब लुई वुइटन मोएट हेनेसी के संस्थापक बर्नार्ड अर्नोल्ट हैं, जिनकी अनुमानित संपत्ति 190 बिलियन डॉलर (लगभग 15,500 अरब रुपये) है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हिन्दी
Exit mobile version