Home Finance Jio Mart: जियोमार्ट करेगी 9 हजार छंटनी, 1000 कर्मचारियों को निकाला

Jio Mart: जियोमार्ट करेगी 9 हजार छंटनी, 1000 कर्मचारियों को निकाला

कंपनी ने छंटनी का फैसला हाल ही में खरीदी गई मेट्रो कैश एंड कैरी के अधिग्रहण के लिया बाद है। दावा है कि रिलायंस मुख्य रूप से इस प्लेटफॉर्म के जरिये अपना मुनाफा बढ़ाना चाहती है। 

मुंबई: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसमें से 500 लोग कॉरपोरेट ऑफिस से जुड़े थे। आशंका है कि कंपनी 9,000 कर्मचारियों की छंटनी और करेगी।

कंपनी ने छंटनी का फैसला हाल ही में खरीदी गई मेट्रो कैश एंड कैरी के अधिग्रहण के लिया बाद है। दावा है कि रिलायंस मुख्य रूप से इस प्लेटफॉर्म के जरिये अपना मुनाफा बढ़ाना चाहती है। साथ ही, अपने खर्च में कटौती करना चाहती है। इसलिए, वह इतने बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही है। जियोमार्ट में कुल 15,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इसमें कम-से-कम दो तिहाई संख्या में कटौती की जा सकती है।

आईटी क्षेत्र में 60,000 कामगारों की नौकरी गई
देश के आईटी क्षेत्र से 2022-23 में ठेके पर काम करने वाले 60,000 कामगारों की नौकरी चली गई है। हालांकि, विनिर्माण, लॉजिस्टिक और खुदरा में भर्तियों की मांग बनी हुई है। डीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, आईटी सेक्टर में पिछले साल अप्रैल की तुलना में इस साल अप्रैल में नौकरियों में 27 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल 696 टेक कंपनियां नौकरियों में कटौती करेंगी।

रूसी हीरों पर पाबंदी से 10 लाख रोजगार पर संकट
जी-7 देशों ने रूस में खनन वाले हीरों पर नई पाबंदी लगा दी है। इससे सूरत में 10 लाख लोगों के बेरोजगार होने की आशंका है। रूस के अलरोसा से भारत रूसी हीरों का आयात करता है, जो वैश्विक हीरे के कच्चे उत्पादन का 30 फीसदी है। अगर प्रतिबंध जारी रहता है और हीरे की मांग बढ़ती है तो संकट बढ़ सकता है। दुनिया में बनने वाले हर 10 में से 9 हीरों की भारत में पॉलिश व कटाई होती है। जेम्स एंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन विपुल शाह ने कहा, अप्रैल, 2022 में अलरोसा पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद से हीरा उद्योग संकट का सामना कर रहा है। नई पाबंदी सूरत की हीरा फैक्टरियों के लिए झटका था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हिन्दी
Exit mobile version