Home Politics Rajasthan: मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के फिर बिगड़े बोल, अब भगवान राम और...

Rajasthan: मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के फिर बिगड़े बोल, अब भगवान राम और माता सीता पर दिया विवादित बयान

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। राजेंद्र गुढ़ा ने भगवान राम और सीता माता को लेकर विवादित टिप्पणी की है। गुढ़ा ने कहा कि सीता माता बहुत सुंदर थी। इसी सुंदरता के कारण भगवान राम और रावण जैसे इंसान भी उनके पीछे पागल थे। उनके विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।

Jaipur: राजस्थान के सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। कांग्रेस नेता ने भगवान राम और सीता माता को लेकर विवादित बयान दिया है। गुढ़ा के इस बयान की काफी आलोचना भी हो रही है। उनके विवादित बयान का वीडियो वायरल भी हो गया है।

सीता माता बहुत सुंदर थी…
वायरल वीडियो में गुढ़ा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सीता माता बहुत सुंदर थी। इसी सुंदरता के कारण भगवान राम और रावण जैसे इंसान भी उनके पीछे पागल थे। गुढ़ा ने खुद की तुलना सीता माता से करते हुए कहा कि मेरे गुणों की वजह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे नेता मेरे पीछे भाग रहे हैं।

बता दें कि राज्य सरकार के मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र गुढ़ागौड़जी में स्थित अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन के उद्धाटन के मौके आए थे। इसी दौरान उन्होंने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया। गुढ़ा ने पिछला विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर जीता था, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल होकर अशोक गहलोत सरकार में राज्यमंत्री बन गए।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
राजेंद्र गुढ़ा अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। उन्होंने इससे पहले 17 अप्रैल को सीएम अशोक गहलोत पर विवादित बयान दिया था। गुढ़ा ने गहलोत से कहा था कि अगर मां का दूध पिया है तो पायलट के खिलाफ कार्रवाई करके बताए।

वहीं, इससे पहले 23 नवंबर 2022 को उन्होंने कहा था कि पायलट को अभिमन्यु जैसी साजिशों में फंसाया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश में परिवर्तन होगा। 24नवंबर 2021 को उन्होंने एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा था कि हेमा मालिनी अब बुजुर्ग हो गई है। कैटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें बनाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हिन्दी
Exit mobile version