Home Politics Rajasthan: बी एल संतोष से मुलाकात के क्या हैं मायने क्या वसुंधरा...

Rajasthan: बी एल संतोष से मुलाकात के क्या हैं मायने क्या वसुंधरा राजे को फिर मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी? युवा मोर्चा अध्यक्ष भी बदले जाने की चर्चा, क्या मैडम के किसी खास को मिलेगी कमान

राजस्थान में चुनाव नजदीक आने के साथ बीजेपी- कांग्रेस दोनों पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी.एल. संतोष से मिली है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है।

Jaipur: राजस्थान सहित इस साल के अंत में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं। उनके लिए भाजपा की रणनीति पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में एक के बाद एक बैठकों का दौर जारी है। जिससे पार्टी की राज्य इकाई में नेतृत्व में बदलाव की अटकलों को बल मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी.एल. संतोष से बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। इसके बाद इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या उन्हें पार्टी की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा।

बदले जा सकता है भाजयुमो अध्यक्ष
पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि क्या राज्य में सामाजिक समीकरण संतुलित रहे हैं। साथ ही क्या पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर किसी और बदलाव की आवश्यकता है। चुनावी साल में भगवा पार्टी ज्यादा बदलाव नहीं चाहती है। लेकिन अब भी इस बात पर विचार चल रहा है कि ब्राह्मण उम्मीदवार को भाजपा और भाजयुमो के अध्यक्ष बनाये रखा जाए या नहीं।सी.पी. जोशी राज्य भाजपा प्रमुख हैं, हिमांशु शर्मा राज्य भाजयुमो अध्यक्ष हैं। शर्मा को बदला जा सकता है।

13-15 जून झारखंड यात्रा पर होगी वसुंधरा राजे
इसी तरह, राज्य भाजपा प्रभारी अरुण सिंह और राज्य भाजपा संगठनात्मक सचिव चंद्रशेखर को बनाए रखने या बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच, आईएएनएस ने बैठकों का विवरण जानने के लिए राजे के कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन किसी ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने पुष्टि की कि राजे 13-15 जून को झारखंड की यात्रा करेंगी। हालांकि इन तारीखों में बदलाव संभव है। अधिकारियों के अनुसार, राजे तीन दिन के लिए इस झारखंड दौरे पर जाएंगी। क्योंकि उन्हें पिछले नौ वर्षो में मोदी सरकार की उपलब्धियों के लिए झारखंड में महासंपर्क अभियान का प्रभारी बनाया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हिन्दी
Exit mobile version