Home Astrology and Religion Vastu Tips: क्या आप भी घर में मछली रखने के हैं शौकीन...

Vastu Tips: क्या आप भी घर में मछली रखने के हैं शौकीन तो घर ले आईए एरोवाना मछली, घर से बुरी शक्तियों को करेगी दूर और बढ़ाएगी सुख-संपन्नता

वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में सुनहरी एरोवाना मछली या उसकी मूर्ति रखने से क्या-क्या लाभ होते हैं।

Jaipur: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे एरोवाना मछली के बारे में। क्या एरोवाना मछली को घर में रखने से फायदा होता है? सुनहरी मछली के साथ-साथ एरोवाना मछली को भी वास्तु में बहुत अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में एरोवाना मछली को रखना शुभ माना जाता है. ये मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है. यह बुरी शक्तियों को दूर करती है। अगर आप अपने घर में जिंदा मछली नहीं पाल सकते या नहीं पालना चाहते हैं तो इसका भी एक तरीका है।

आप मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति घर में रख सकते हैं. इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं। कुछ प्राणि शास्त्रियों के अनुसार एरोवाना मछली तलहटी में बैठ कर भूकंभ के आने की पूर्व सूचना देती है।

सुनहरी मछली रखने से क्या होता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुनहरी मछली रखनी चाहिए। घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सुनहरी मछली, यानि गोल्डफिश को सबसे अधिक पवित्र और संपन्नता देने वाली माना जाता है। सोने के जैसी प्रतीत होने वाली यह मछली आपके जीवन में भी सोने-सी चमक बिखेर देगी। आप किसी छोटे-से एक्वेरियम में अपने घर के ड्राइंगरूम की पूर्व या उत्तर दिशा में सुनहरी मछली को रख सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हिन्दी
Exit mobile version